भारत सरकार मिशन वंदे भारत के जरिये खाड़ी देशों में फंसे हुए भारतीय लोगों को वापस लाने का काम बढ़ी ही तेजी से हो रहा है। वही मिशन वंदे भारत के तहत उड़ानों का संचालन करने वाली एयर इंडिया एक के बाद एक नई उड़ानों की घोषणा कर रही है। वहीं इस बीच एयर इंडिया ने भारत से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह के लिए नए उड़ानों की घोषणा की है।
एयर इंडिया ने की नए उड़ानों की घोषणा
दरअसल, एयर इंडिया ने भारत की राजधानी दिल्ली और मुंबई से अरब अमरीता के शारजाह के लिए उड़ानों की घोषणा की है और ये सभी उड़ाने 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच संचालित की जाएगी।
भारत के इन दो राज्यों से अरब अमीरात के लिए सीधे फ्लाइट
#FlyAI : Air India will be operating flights from Delhi & Mumbai to Sharjah & Dubai in UAE for ICA approved UAE Residents. For bookings please visit our City and Airport booking offices . pic.twitter.com/WT51FWY3rC
— Air India (@airindiain) July 10, 2020
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया ने 12 और 13 जुलाई को भारत की राजधानी दिल्ली से शारजाह के लिए 2 उड़ानें संचालित करेगा और महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर से शारजाह के लिए 14 जुलाई को 1 उड़ान संचालित करेगा। साथ ही ये भी कहा है कि इन टिकट की बुकिंग के लिए कृपया हमारे शहर और हवाई अड्डे के बुकिंग कार्यालय में जाए। अधिक जानकारी के लिए आप एयर इंडिया के अधिकारिक बेवसाइट (www.airindia.in) या फिर 18602331407 पर संपर्क करें। बता दें, इस बात की जानकारी एयर इंडिया ने ट्वीट करके दी है।
एयर इंडिया ने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा है कि एयर इंडिया ICA अनुमोदित यूएई के निवासियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में दिल्ली और मुंबई से शारजाह और दुबई के लिए उड़ानें संचालित करेगा। बुकिंग के लिए कृपया हमारे शहर और हवाई अड्डे के बुकिंग कार्यालय जाएं।
आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से भारत में कई UAE के नागरिक फंसे हुए हैं और अन्तराष्ट्रीय उड़ाने रद्द होने के कारण ये अपने देश भी नहीं लौट सकते थे। वहीं इस बीच भारत में फंसे यूएई के निवासियों की वापसी को लेकर बृहस्पतिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा करी है कि भारत और यूएई दोनों देशों के बीच 12 जुलाई से 26 जुलाई तक चलने वाली अपनी चार्टर उड़ानों के दोनों तरफ की आवाजाही पर योग्य यात्रियों को ले जाने की अनुमति देने के लिए सहमत हो गए हैं। जिसके बाद इन उड़ानों की घोषणा की गयी है और अब भारत में फंसे हुए UAE के नागरिक वापस अपने देश जा सकते हैं।