हाल ही में सऊदी अरब ने घोषणा करी थी कि फंसे हुए प्रवासियों के निवास परमिट और वीजा विस्तार करेगा। वहीं इस बीच खबर है कि वीजा विस्तार का निर्णय उन 13 देशों पर लागू होता है जिनके साथ उड़ानें अभी भी प्रतिबंधित हैं।
सऊदी अरब ने जारी की 13 देशों की लिस्ट
जानकारी के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में, सऊदी अधिकारियों ने 30 सितंबर तक शुल्क का भुगतान किए बिना रेजिडेंसी परमिट, निकास / वापसी और स्वचालित रूप से वीजा की वैधता बढ़ाने की घोषणा करी। वहीं पासपोर्ट के सऊदी जनरल डायरेक्टरेट ने कहा कि फंसे हुए प्रवासियों के निवास परमिट और वीजा का विस्तार अर्जेंटीना, ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, तुर्की, लेबनान, मिस्र, भारत, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम और अफगानिस्तान पर लागू है।
ये फैसला सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ द्वारा दिए गए निर्देश के तहत लिया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम COVID-19 के खिलाफ एहतियाती उपायों के प्रभावों को कम करने के सऊदी प्रयासों का हिस्सा है।
आपको बता दें, 4 जुलाई से, सऊदी अरब ने COVID-19 और इसके वेरिएंट के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए UAE, वियतनाम और इथियोपिया के साथ उड़ानें निलंबित कर दीं। वहीं फरवरी में, राज्य ने COVID-19 प्रसार को सीमित करने के लिए कई अन्य देशों के साथ उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।