skip to content

दुबई में पुलिस की गिर’फ्तारी से बचने के लिए प्रवासी महिला ने लगाई बालकनी से छलांग, हुई मौ’त

UAE के दुबई में एक होटल की बालकनी से कूदने के बाद से एक प्रवासी महिला की मौ’त हो गई है। बताया जा रहा हैं कि बालकनी से कूद कर खु’दकु’शी करने वाली ये महिला मूल रूप से नाइजीरिया की नागरिक थी। खबर है कि इस नाइजीरियन महिला ने पुलिस गिर’फ्तारी से बचने के लिए होटल की बालकनी से छलांग लगाई थी। दरअसल बात ये हुई की दुबई में एक डेटिंग एप के जरिए से ये महिला लोगों को ठ’गने का काम करती थी।

इस काम में ये महिला अकेले नहीं उसके साथ उसका पूरा गि’रोह था, कुछ दिनों पहले ही दुबई पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस गिरोह के सभी मेबंर को गिरफ्तार करने के लिए शहर के सभी होटलों में छापे मार रहे थी।

दुबई में पुलिस की गिर'फ्तारी से बचने के लिए प्रवासी महिला ने लगाई बालकनी से छलांग, हुई मौ'त

पुलिस की इसी गिरफ्तारी से बचने के लिए इस महिला ने अपने होटल के कमरे की बालकनी से छलांग ली, और अपनी जा’न दे दी है। दरअसल जिस होटल में ये महिला छुपी हुई थी, उस होटल में पुलिस पूछताछ के लिए गई थी, जैसे ही महिला को पुलिस के आने की खबर मिली। उसने उसी समय होटल के कमरे की बालकनी से कूद कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसके कूदने के बाद ही उनकी तुरंत मौके पर ही मौ’त हो गई।

दुबई कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस में सुनवाई के दौरान ये केस सबसे सामने आया। कोर्ट की सुनवाई के दौरान ही मालूम हुआ कि ये गिरोह पिछले काफी टाइम से लोगों को इस तरह से ठगने का काम कर रहा है। इसकी सबसे पहली शिकायत एक भारतीय व्यक्ति ने की थी, जिसकी बाद ही पुलिस को इस गिरोह के बारे में जानकारी मिली। मासूम लोगों को ठगने वाले इस ग्रुप में कुल 6 नाइजीरियन लोग थे, जिसमें 3 औरते और 3 आदमी नागरिक शामिल है।