skip to content

अरब अमीरात में कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर, इस महीने रहेगी लंबी छुट्टी

UAE में इस महीना का अंत में लम्बी छुट्टी होने वाली है और ये छुट्टी Prophet Muhammad (PBUH) के जन्मदिन के मौके पर दी गयी है। यह 29 अक्टूबर को गुरूवार के दिन पड़ेगा। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार फिर शनिवार और रविवार का दिन रहेगा, जिसकी वजह से लोगों को लम्बी छुट्टी मिलेगी और ये छुट्टी सभी कर्मचारियों और कामगारों को मिलेगी। इस बात की जानकारी UAE सरकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

सोशल मीडिया के जरिये UAE के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि Prophet Muhammad (PBUH) की जन्मदिन की वर्षगांठ गुरुवार, 29 अक्टूबर को पड़ रही है और इस मौके पर यूएई में छुट्टी दी गयी है

अरब अमीरात में कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर, इस महीने रहेगी लंबी छुट्टी

वहीं इसके बाद, 2020 में शेष तीन सार्वजनिक छुट्टियां हैं- Commemoration Day (मंगलवार, 1 दिसंबर), और संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रीय दिवस (बुधवार और गुरुवार 2-3 दिसंबर) को पड़ रहा है और इस दौरन भी UAE के निवासियों को इस मौके पर छुट्टी दी जाएगी।

आपको बता दें, इस्लाम धर्म के सबसे पहले पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-Milad-Un-Nabi-Eid) कहा जाता है। वहीँ जो इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को आता है। उनका जन्म 571 ई. के दिन हुआ था और उन्हें इस्लाम का सबसे बड़ा प्रचारक भी कहा जाता था।

इसी के साथ इस दिन मुस्लिमों द्वारा धार्मिक निकायों की स्थापना भी की गयी थी और अन्य भारतीय धर्मों ने एकता सप्ताह के पालन के लिए मुसलमानों को फूल दिए थे। वहीं इस खास मौके पर UAE समेत भारत में कई समारोह आयोजित किए जाते हैं। जिसमें मुस्लिम लोगों द्वारा भोजन, मिठाई और फूलों का वितरण शामिल है। वहीँ भारत के विभिन्न शहरों पवित्र पैगंबर (PBUH) के जन्म के अवसर पर नअत खावानी का मुक़ाबला आयोजित किया जाएग़ा।