Placeholder canvas

यूएई के शासकों ने की बहरीन के प्रधानमंत्री की मृ’त्यु पर संवेदना व्यक्त

हाल ही में बहरीन के प्रधान मंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का नि’धन हो गया था। वहीं उनके नि’धन होने पर पर UAE के शासकों ने सं;वेदना व्यक्त करी है।

UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने बहरीन के प्रधान मंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा  की मृ’त्यु पर बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के प्रति संवेदना व्यक्त करी है।

वहीं उनके  यूएई के उप-राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक  महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम ने ट्वीट करके कहा है हमारे भाई, बहरीन के राजा के प्रति हमारी संवेदना और राजकुमार खलीफा बिन सलमान अल खलीफा की मृ’त्यु पर हमारे प्यारे बहरीन के लोगों के लिए, अपने देश की सेवा में एक विस्तारित मार्च  और एक विकास यात्रा जिसने बहरीन के आधुनिक इतिहास को आकार देने में योगदान दिया, हम उसके लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। बहरीन में हमारे लोगों के लिए दया और क्षमा और एकांत।

इसी के साथ अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सुप्रीम कमांडर महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान बहरीन के राजा के समान संदेश भेजा था।

आपको बता दें, बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 84 साल की उम्र में नि’धन हो गया है। उनका इलाज अमेरिका के मेयो क्लिनिक अस्पताल में चल रहा था। वहीं उनके निधन पर बहरीन के शाही उच्चाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। इसी के साथ बहरीन के शासक शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा ने पीएम खलीफा के नि’धन पर एक हफ्ते के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान बहरीन में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।