Placeholder canvas

UAE-India flights: टिकट दरों में आ सकती है सितंबर माह में कमी, जानिए कितना हो सकता है संभावित किराया

भारतीय प्रवासियों को संयुक्त अरब अमीरात के लिए अपनी वापसी की उड़ानें बुक करना शुरू कर दिया है, हालांकि यात्रियों की बढ़ती संख्या की वजह से टिकटों के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जब यात्रियों की संख्या सामान्य हो जाएगी तो टिकट दरों में कुछ नरमी आने की उम्मीद रहेगी। दरअसल, पिछले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात ने भारत से उड़ानों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी, और इसके बाद टिकट शुल्क में रातोंरात वृद्धि हुई है।

मौजूदा समय में नई दिल्ली या मुंबई से यूएई के लिए उड़ान भरने पर इकोनॉमी क्लास के टिकटों की कीमत Dh900 से Dh1,500 के बीच चल रहा है जो आमतौर पर पीक एंड-ऑफ-ईयर सीजन के दौरान देखा जाता है।

UAE-India flights: टिकट दरों में आ सकती है सितंबर माह में कमी, जानिए कितना हो सकता है संभावित किराया

माना जा रहा है कि सितंबर की शुरुआत में Dh500-Dh700 तक टिकटों के दाम पहुंच सकते हैं क्योंकि तब तक इन मार्गों पर मांग सामान्य होने की उम्मीद है। दुबई से तिरुवनंतपुरम के लिए फ्लाइट टिकटों के दाम Dh450 तक पहुंच सकती हैं। इस बीच, बेंगलुरु का किराया कम होकर Dh282 से शुरू होता दिख रहा है।

वहीं रायना टूर्स एंड ट्रैवल्स के एक प्रवक्ता ने कहा है कि दुबई में स्कूल फिर से खुलने से कम से कम एक हफ्ते पहले छात्र और अभिभावक वापस आ जाएंगे। जैसे जैसे कोरोना की स्थिती में सुधार होगा। किराया सामान्य हो जाएगा।

वहीं पिछले हफ्ते, अमीरात और अन्य वाहक ने कहा कि COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र अब दुबई में प्रवेश के लिए आवश्यक नहीं थे। वहीं दुबई से नई दिल्ली के लिए उड़ानें यात्रियों को Dh300 से Dh400 के बीच खर्च होगा। मुंबई के लिए वन-वे टिकट की कीमत Dh400 से Dh700 और कोच्चि का किराया Dh400 से थोड़ा अधिक है, जबकि दुबई से तिरुवनंतपुरम के लिए Dh450 से अधिक है। इस बीच, बेंगलुरु का किराया Dh282 से शुरू है।

UAE-India flights: टिकट दरों में आ सकती है सितंबर माह में कमी, जानिए कितना हो सकता है संभावित किराया

वहीं यूएई – जिसने भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा के निवासियों के लिए सशर्त पुन: प्रवेश की अनुमति दी थी। जानकारों का मानना है कि जैसे जैसे प्रवासियों की वापसी होगी। इसके अगले चरण में तब पर्यटकों के लिए दरवाजें खुल जाएंगे।

इस बीच, एयरलाइंस दुबई रूट पर फ्रीक्वेंसी बढ़ा रही हैं। फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, दुबई से दिल्ली एक सप्ताह में 61 उड़ानों के साथ शीर्ष मार्ग है, इसके बाद बहरीन 58 और अम्मान की 55 उड़ानें हैं। अबू धाबी में काहिरा, अम्मान और लंदन के लिए और अधिक उड़ानें संचालित की जा रही हैं।