Placeholder canvas

UAE holidays 2021: जानिए दुबई संग पूरे अरब अमीरात में कब होगा पहला लंबा वीकेंड

यूएई ने इस महीने की शुरुआत में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की छुट्टियों की आधिकारिक सूची की घोषणा करी थी। वहीं अब खबर है कि यूएई के निवासी 2021 में 14 या 15 छुट्टियों का आनंद लेंगे। साथ ही ईद अल फितर के दिन पहला लंबा ब्रेक होगा।

जानकारी के अनुसार, UAE में पहला लंबा ब्रेक Eid Al Fitr के अवसर पर मई 2021 में होगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 2021 में, Eid Al Fitr रमजान 29 से शावल 3 तक है। इसका मतलब है, अगर रमजान के 30 दिन हैं, तो निवासी पांच दिनों की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं और अगर पवित्र महीना 29 दिनों तक रहता है तो चार दिन की लंबी छुट्टी पड़ेगी। वहीं इस त्यौहार के इसी ग्रेगोरियन कैलेंडर की तिथियां मंगलवार, 11 मई से शनिवार, 15 मई (चंद्रमा के दर्शन के अधीन) तक होने की उम्मीद है।

UAE holidays 2021: जानिए दुबई संग पूरे अरब अमीरात में कब होगा पहला लंबा वीकेंड

वहीं दुनिया भर के मुसलमान रमजान के पवित्र महीने के दौरान 29 या 30 दिनों के उपवास के बाद इस त्योहार को मनाते हैं।

आपको बता दें, इस नए साल 2021 के शुरू होने से पहले उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, और दुबई के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 2021 और 2022 के लिए आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर को मंजूरी दी थी। वहीँ  इस निर्णय का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सभी परिवारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के अलावा, छुट्टियों की पूर्व-योजना में सक्षम बनाना है।