अरब देश का पहला मंगल मिशन होप ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। लगभग सात महीने में 300 मिलियन मील की यात्रा के बाद मंगलवार को अरब देश का पहला मंगल मिशन होप लाल ग्रह की कक्षा में पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार UAE ने जापान से अरब देश का पहला मंगल मिशन होप को लॉन्च किया था। जिसके बाद अब ये मिशन मंगल की कक्षा में पहुंचा चुका है। वहीं अरब दुनिया के पहले इंटरप्लेनेटरी मिशन की इस सफलता के बाद दुबई में यूएई के अंतरिक्ष केंद्र में ग्राउंड कंट्रोलर खुशी से झूम उठे।
يوم للتاريخ … تمت المهمة بنجاح
Mission Accomplished #العرب_إلى_المريخ #ArabsToMars #HopeMarsMission pic.twitter.com/lu9gcmOh1d— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) February 9, 2021
वहीं ऑर्बिटर ने मंगल की कक्षा में दाखिल होने के लिए अपने मुख्य इंजनों को 27 मिनट के लिए फायर किया। इससे स्पेस क्राफ्ट की स्पीड स्लो हो गई और मंगल की ग्रेविटी ने उसे कैप्चर कर लिया। वहीं इसके 15 मिनट बाद ऑर्बिटर ने पृथ्वी पर सिग्नल भेजे। यह एक मंगल वर्ष यानी 687 दिनों तक उसकी कक्षा में चक्कर लगाएगा। वहीं इस मिशन के डायरेक्टर ओमरान श्राफ ने इस मिशन के सफल होने की घोषणा करी।
UAE एक इस मिशन का मकसद लाल ग्रह के पर्यावरण और मौसम के बारे में जानकारी इकट्ठा करना है। मिशन में ऑर्बिटर (44,000 किलोमीटर x 22,000 किलोमीटर) के ऑर्बिट से ऊपरी वायुमंडल और जलवायु परिवर्तन की स्टडी करेगा। यूएई के इस प्रोजेक्ट की लागत 200 मिलियन डॉलर है, जिसमें लॉन्च भी शामिल है वहीं यूएई इस प्रोजेक्ट को अरब के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में भी पेश करना चाहता है।
इसी के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर ओमरान शराफ ने मिशन के लॉन्च के समय कहा था, ‘यहां संदेश यह है कि अगर यूएई 50 साल से कम समय में मंगल ग्रह पर पहुंच सकता है, तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा था, अंतरिक्ष के बारे में अच्छी बात है, यह वास्तव में उच्च मानकों को निर्धारित करता है।