Placeholder canvas

UAE में निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए खुशखबरी, ईद उल-अज़हा पर मिलेगी इतने दिन की लंबी छुट्टी; सैलरी भी नहीं कटेगी

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MoHRE) ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर देश में निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए बकरीद (ईद उल अज़हा) पर छुट्टियों की घोषणा की है।

यूएई में कामगारों की मिलेगी इतनी दिन की लंबी छुट्टी

मंत्रालय ने घोषणा की कि देश में निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए बकरीद (ईद उल अज़हा) की छुट्टी मंगलवार, 27 जून से शुरू होगी और शुक्रवार, 30 जून को समाप्त होगी। वहीं जिन लोगों का शनिवार और रविवार वीकेंड की छुट्टी होती है। उन लोगों को 6 दिन का लंबा अवकाश मिलेगा।

ऐसे में कर्मचारी सोमवार, 3 जुलाई को काम पर लौटेंगे। खास बात यह है कि UAE ने निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए ईद उल-अज़हा पर बिना वेतन कटे चार दिन के अवकाश की घोषणा करी है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात के निजी क्षेत्र में सभी कामगारों के लिए चार दिनों का सवैतनिक अवकाश माना जाएगा।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में हुआ चांद का दीदार, जानिए कब मनाया जाएगा ईद उल-अज़हा का त्यौहार

सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में 2023 के लिए स्वीकृत सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर के संबंध में कैबिनेट के मीटिंग के आधार पर निर्णय जारी किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय केंद्र ने रविवार को उन देशों की सूची की घोषणा की जिन्होंने ज़ुल हिज्जाह के पहले दिन की घोषणा की है।

जानिए कब मनाया जाएगा ईद उल-अज़हा का त्यौहार

गौरतलब है कि सऊदी अरब में रविवार शाम, 18 जून को ‘ज़ुल हिज्जा’ महीने का चांद देखा गया। ज़ुल हिज्जा महीना 19 जून से शुरू होगा और बकरीद (ईद उल अज़हा) 28 जून को मनाया जाएगा। वहीं अरफ़ाह का दिन 27 जून को होगा। अरफ़ाह हज के आखरी दिन को कहा जाता हैं। इस दिन को मक्का जाने वाले हज यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

अधिकांश इस्लामिक देशों में, ईद अल अधा का पहला दिन बुधवार, 28 जून को मनाया जाएगा। हालांकि, ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया में, यह गुरुवार, 29 जून को पड़ेगा। चंद्रमा के देखे जाने के परिणामों के आधार पर, यह उम्मीद है कि गुरुवार, 29 जून को पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश में ईद के पहले दिन के रूप में भी मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- भारत से यूएई जाने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी, महज 4000 रुपए में मिल सकेगा टिकट, जानें डिटेल