Placeholder canvas

सऊदी अरब में हुआ चांद का दीदार, जानिए कब मनाया जाएगा ईद उल-अज़हा का त्यौहार

सऊदी अरब में रविवार शाम, 18 जून को ‘ज़ुल हिज्जा’ महीने का चांद देखा गया। ज़ुल हिज्जा महीना 19 जून से शुरू होगा और बकरीद (ईद उल अज़हा) 28 जून को मनाया जाएगा।

सऊदी अरब में हुआ चांद का दीदार

वहीं अरफ़ाह का दिन 27 जून को होगा। अरफ़ाह हज के आखरी दिन को कहा जाता हैं। इस दिन को मक्का जाने वाले हज यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

वर्धमान चाँद जो इस्लामी महीने ज़ुल हिज्जा की शुरुआत का संकेत देता है। रविवार की रात को सऊदी अरब में देखा गया।

ये भी पढ़ें- कुवैत से आज भारतीय प्रवासी को अपने घर पैसा भेजने पर मिलेगा ज्यादा फायदा, मिल रहा है अच्छा रेट

आपको बता दें, Eid Al Adha दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, और यह सभी मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। यह मक्का की तीर्थयात्रा के समापन का प्रतीक है, जिसे हज के रूप में जाना जाता है। वहीं बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है।

इस्लामिक कैलेंडर के मान्यता अनुसार, हर साल बकरीद 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है।

बकरीद त्यौहार को अरबी में ईद उल अज़हा कहते हैं। इस दिन इस्लाम के मानने वाले अल्लाह के आगे बकरे/दुम्बे की क़ुर्बानी पेश करते हैं और इबादत करते हैं। क़ुरबानी का यह त्यौहार इब्राहिम नबी की याद में मनाया जाता है।

कामगारों को मिलेगी 6 दिन की लंबी छुट्टी

संयुक्त अरब अमीरात में मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MoHRE) ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर देश में निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए बकरीद (ईद उल अज़हा) पर छुट्टियों की घोषणा की है।

मंत्रालय ने घोषणा की कि देश में निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए बकरीद (ईद उल अज़हा) की छुट्टी मंगलवार, 27 जून से शुरू होगी और शुक्रवार, 30 जून को समाप्त होगी। वहीं जिन लोगों का शनिवार और रविवार वीकेंड की छुट्टी होती है। उन लोगों को 6 दिन का लंबा अवकाश मिलेगा।

ये भी पढ़ें- दुबई से पंजाब लौटे हवाई यात्री को कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार, सामने आयी ये बड़ी वजह