Placeholder canvas

UAE में निवासियों और प्रवासियों के लिए खुशखबरी, साल 2022 की पहली सार्वजनिक छुट्टी की हुई घोषणा

नए साल के शुरू होने में महज कुछ ही समय बचा हुआ है। वहीं इस नए साल के शुरू होने से पहले यूएई के निवासियों और प्रवासियों को दो दिन का ब्रेक मिलेगा जिसके बाद के नए साल 2022 की शुरुआत होगी। वहीं इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे है कि साल 2022 से पहले निवासियों को किस दिन लम्बी छुट्टी मिलेगी।

साल 2022 के नव वर्ष के पहले शुक्रवार का दिन है, ऐसे में UAE के निवासियों को तीन दिन की लम्बी छुट्टी मिलेगी। वहीं देश के फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज ने रविवार को आधिकारिक तौर पर नए साल की छुट्टी की घोषणा की। प्राधिकरण के अनुसार, शनिवार, 1 जनवरी संघीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक आधिकारिक अवकाश है।

दुबई

वहीं 1 जनवरी, 2022 से, देश एक साढ़े चार-दिवसीय कार्य सप्ताह में परिवर्तित हो जाएगा, जिसमें शनिवार, रविवार और शुक्रवार को आधा दिन नया सप्ताहांत होगा। इस साल 31 दिसंबर को शुक्रवार है। चूंकि यह अभी भी 2021 में है, इसलिए उस दिन आधिकारिक अवकाश होगा।

1 जनवरी शनिवार को भी छुट्टी है। क्योंकि नया वर्कवीक नए साल से प्रभावी होता है, रविवार, 2 जनवरी को भी छुट्टी है।  इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों और कुछ निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को 31 दिसंबर, 1 जनवरी और 2 जनवरी की तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।