Placeholder canvas

UAE में निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए आयी अच्छी खबर, नए साल के छुट्टी की हुई घोषणा, जानिए यहां

नए साल के शुरू होने में महज कुछ ही समय बचा हुआ है। वहीं इस नए साल के मौके पर यूएई में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और कामगारों को नया साल मनाने के लिए एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

दरअसल, मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने घोषणा की है कि शनिवार, 1 जनवरी, 2022 को निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और कामगारों को बिना वेतन कटे छुट्टी मिलेगी। इसके साथ ही हाल ही में सरकारी मानव संसाधन के लिए देश के संघीय प्राधिकरण ने घोषणा की थी कि 1 जनवरी को सरकारी क्षेत्र के लिए भी एक दिन की छुट्टी होगी।

आपको बता दें, 1 जनवरी, 2022 से यूएई में साढ़े चार-दिवसीय कार्य का सिस्टम लागू हो जाएगा। ऐसे में नए साल से शनिवार, रविवार और शुक्रवार को आधा दिन का नया वीकेंड लागू होगा।

दुबई

इस साल 31 दिसंबर को शुक्रवार है। इसलिए उस दिन आधिकारिक अवकाश होगा। 1 जनवरी शनिवार को भी छुट्टी है। क्योंकि नया वर्कवीक नए साल से प्रभावी होता है, रविवार, 2 जनवरी को भी छुट्टी है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों और कुछ निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को 31 दिसंबर, 1 जनवरी और 2 जनवरी तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

आपको बता दें, इस नए साल के शुरू होने से पहले यूएई के निवासियों और प्रवासियों को दो दिन का ब्रेक मिलेगा जिसके बाद के नए साल 2022 की शुरुआत होगी।

गौरतलब है कि यूएई में 1 जनवरी, 2022 से साढ़े चार दिन का एक नया कार्य सप्ताह अपनाएगी। जिसमें शुक्रवार दोपहर, शनिवार और रविवार को नया सप्ताहांत होगा।

छुट्टियों का यह नया नियम यूएई के संघीय सरकारी संस्थाओं पर लागू होता है। नए नियम के अनुसार, सोमवार से गुरुवार कार्यदिवस 7.30 AM बजे शुरू होंगे और 3.30PM बजे समाप्त होता है। इसके साथ ही शुक्रवार के काम का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है।

अधिकारियों ने कहा कि इस कदम के साथ, संयुक्त अरब अमीरात दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने वैश्विक पांच-दिवसीय सप्ताह से कम समय में राष्ट्रीय कार्य सप्ताह शुरू किया है।