Placeholder canvas

अबूधाबी से उड़ा दो special विमान भारत के इन राज्यों में किया लैंड, 362 लोगों की हुई वतन वापसी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके कारण कई लाख लोग विदेशों में फंसे हुए हैं। वहीं इन सभी लोगों को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गये मिशन वंदे भारत के जरिये वापस स्वदेश लाया जा रहा है। अब इस मिशन के तीसरे चरण में अबूधाबी से दो स्पेशल विमान भारत आए हैं और इस विमान के जरिये 362 लोग अपने वतन वापस लौटे है।

दरअसल, मिशन वंदे भारत के तीसरा चरण शुरू हो गया है और ये तीसरा चरण  11 जून से 30 जून तक जारी रहेगा। वहीं इस मिशन के तीसरे चरण के शुरू होने के पहले दिन गुरुवार को दो विशेष विमान अबू धाबी से त्रिवेंद्रम (केरल राज्य) और मुंबई (महाराष्ट्र) आए और इन विमान के जरिये 362 फंसे हुए भारतीयों वापस अपने देश लौटे हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, कि “अबू धाबी से त्रिवेंद्रम और मुंबई के लिए 2 विशेष उड़ानें #VandeBharatMission के तहत आज 362 यात्रियों को ले गई।”

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि ‘वंदे भारत ’मिशन भारत सरकार का एक मिशन है  जिसने कोविड-19 को फैलाने के लिए हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को घर लाने की पहल की है। वहीं इन उड़ानों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत 29,034 प्रवासी श्रमिकों सहित कुल 1,65,375 लोग वापस आए हैं।

अबूधाबी से उड़ा दो special विमान भारत के इन राज्यों में किया लैंड, 362 लोगों की हुई वतन वापसी

इससे पहले वंदे भारत मिशन के जरिये पहले और दूसरे चरण में कई हज़ार लोगों को भारत सरकार दूसरे देशों से वापस ला चुकी है। वहीं अब 11 जून से शुरू हुए वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण 30 जून तक जारी रहेगा और इस चरण में कई हज़ार लोगों के भारत आने की उम्मीद है।