Placeholder canvas

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

दुबई को सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट
दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

दुबई में आज बीते हफ्ते के मुकाबले सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 6 अक्टूबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh211.75 (भारतीय रूपए 4323.29) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh199.00 (भारतीय रूपए 4062.98) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh190.00 (भारतीय रूपए 3879.22) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh162.75 (भारतीय रूपए 3322.86) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 199.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 199.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन 212.25 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 211.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज यानी 06 अक्टूबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 78 रुपये घटने के साथ 46604 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 389 रुपये की गिरावट के साथ 60516 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। मंगलवार शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट सुबह में 46682 रुपये था। बता दें कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। ऐसे में गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट ऊपर नीचे होते रहते हैं।

कैसे करें शुद्ध सोने की पहचान

दुबई में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 24 और 22 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।