Placeholder canvas

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

कुवैत में आज, 6 अक्टूबर को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 6 अक्टूबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.04 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4131.64) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.60 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4025.77) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 1491 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3540.71) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.79 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3097.50) चल रही है।

भारत में क्या चल रहा आज सोने का रेट

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज यानी 06 अक्टूबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 78 रुपये घटने के साथ 46604 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 389 रुपये की गिरावट के साथ 60516 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। मंगलवार शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट सुबह में 46682 रुपये था। बता दें कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। ऐसे में गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट ऊपर नीचे होते रहते हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।