Placeholder canvas

कैद से रिहा किए गए 14 भारतीय प्रवासी, पासपोर्ट भी खो गए; अब दुबई से भेजे गए भारत वापस

यमन में पिछले 10 महीनों से फंसे हुए 14 भारतीय नाविकों को शनिवार के दिन दुबई से भारत के लिए फ्लाइट में रवाना कर दिए गए। अब तक ये नाविक मुंबई पहुंच भी गए होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि ये वो 14 भारतीय नाविक है जिनका जहाज अदन की खाड़ी में डूब गया था, जिसके बाद से ये लोग पिछले 10 महीनों से यमन देश में फंसे हुए थे। यमन में मौजूद इंडियन एम्बेसी ने अपने एक बयान में बताया कि यमन में लोकल हूती फोर्स ने इसी साल 14 फरवरी के दिन 14 भारतीय नाविकों को बिना पहचान के पकड़ लिया था।

वहीं इंडियन एम्बेसी ने आगे बताया कि उनकी लगातार कोशिशों और बहुत परेशानियों के बाद इन 14 भारतीय नाविकों को सना स्थित अपने कार्यालय के जरिए 28 नवंबर के दिन छुड़ाने में सफल रहे।

कैद से रिहा किए गए 14 भारतीय प्रवासी, पासपोर्ट भी खो गए; अब दुबई से भेजे गए भारत वापस

इंडियन एम्बेसी के बताए मुताबिक, यमन में फंसे इन 14 भारतीय नाविकों का पासपोर्ट समेत बाकी के डॉक्यूमेंट और उनका पर्सनल सामान भी खो गया था। बता दें कि इन लोगों ने सभी समुद्री और बाकी की अथॉरिटी से भी गुजारिश की कि वो उनके हालात को समझे और उनकी मदद करें। हालांकि बाद में काफी कोशिशों के बाद उन्हे रिहा करवा लिया गया। यमन ने रिहा हुए 14 भारतीय नाविकों की पहचान कर ली गई है।

जिनके नाम – अहमद अब्दुल गफूर वाकणकर, संदीप बालू लोहार, हिरोन एसके, दाऊद महमूद जिवराक, चेतन हरि चंद्र गावस, विलियम निकमडेन, मोहनराज थानीगाचलम, तन्मय राजेंद्र माने, संजीव कुमार, नीलेश धनराज लोहार, अब्दुल वहाब मुस्तबा, फैरुज नसरुद्दीन जारी, प्रवीण थम्माकरणताविदा और मणिराज मरियप्पन है। इन लोगों के दुबई पहुंच जाने पर वहां के इंडियन एम्बेसी ने उनके वहां पहुंच जाने की पुष्टी की थी, जिसके बाद दुबई से इन लोगों ने मुंबई की फ्लाइट पकड़ी, और भारत के लिए अपना सफर शुरू कर दिया।