Placeholder canvas

22 साल की अकेली लड़की फर्जी दस्तावेज पर दुबई जाकर लौट आई भारत? जानिए पूरा मामला

एक 22 साल अकेली लड़की ने तब सबके कान खड़े कर दिए जब सबको ये पता चला की वो लड़की कुछ दिनों पहले फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही दुबई घूम आई, और किसी को कानों कान कोई खबर भी नहीं हुई। सबसे अजीब बात तो ये है कि इस लड़की के बारे में आधिकारियों को तब पता जब वो दुबई से वापस भारत लौट आई थी।

दरअसल ये लड़की जिस काम के लिए दुबई गई थी, वो काम उसका पूरा नहीं हुआ। जिसकी वजह ये लड़की दुबई से बहुत जल्दी वापस भारत आ गई, और इसी वजह से वो पकड़ी भी गई। इसके बाद आधिकारियों ने छान बीन की, जिसमें ये पता चला कि ये लड़की पिछले महीने की 29 तारीख को दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। जिसके बाद 3 दिसंबर को वंदे भारत मिशन की फ्लाइट से पुणे आ गई।वहीं इसके साथ ही ये भी मालूम चला की इस लड़की के खिलाफ पहले से ही कई सारे आ’पराधिक मुकदमे दर्ज है ।

22 साल की अकेली लड़की फर्जी दस्तावेज पर दुबई जाकर लौट आई भारत? जानिए पूरा मामला

इस मामलें को लेकर बात करते हुए महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने शनिवार के दिन कहा कि- 3 दिसंबर गुरुवार के दिन दुबई से पुणे आने वाली फ्लाइट में 22 साल की एक लड़की ने नकली नाम और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके दुबई में ट्रेवल किया है।

जांच के दौरान पता है कि इस लड़की नाम दामू सीतारत्नम है , और ये मूल रूप से विशाखापट्टनम की रहने वाली है। आरोपी लड़की दामू सीतारत्नम को पुणे में फ्लाइट लैडिंग के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

ऑफिसर्स के बताए अनुसार, दामू सीतारत्नम दुबई में बतौर हाउस हेल्पर नौकरी ढूंढने गई थी। लेकिन जब वहां कोई नौकरी नहीं मिली जो वो वंदे भारत मिशन की फ्लाइट से वापस भारत आ गई। पूछताछ में दामू सीतारत्नम ने ऑफिसर्स को ये बताया कि उसके सारे जाली और फर्जी दस्तावेज बनाने में किसने उसकी मदद की है।