Placeholder canvas

21 जून को UAE में दिखेगा अब तक का सबसे दुर्लभ ‘सूर्य ग्रहण’, चन्द्रमा के पीछे छिप जायेगा सूर्य का 86.31 प्रतिशत हिस्सा

UAE का सबसे खूबसूरत शहर दुबई के खगोल विज्ञान क्लब ने शनिवार को एक सर्कुलर में ये ऐलान किया हैं कि UAE में 21 जून को सूर्य के 86.31% को चांद को छुपा लेगा, जिसके बाद आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8:14 बजे से लेकर 11:12 बजे तक रहेगा। जिसका पूरा टाइमिंग दो घंटे 57 मिनट, 17 सेकंड तक रहेगा। इस दौरान सबसे ज्यादा ग्रहण की टाइमिंग 9:39 बजे होगा।

बता दें कि सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चांद पृथ्वी और सूरज के बीच चलता है, तीन खगोलीय पिंड एक लाइन में होते है। वहीं दुबई के एस्ट्रोनॉमी क्लब ने अपने एक स्टेटमेंट बताया कि चांद की छाया पूरे ग्रह को घेरने के लिए ज्यादा बड़ी नहीं है। इसी वजह से छाया हमेशा एक निश्चित एरिया तक लिमिटेड रहता है।

21 जून को UAE में दिखेगा अब तक का सबसे दुर्लभ ‘सूर्य ग्रहण', चन्द्रमा के पीछे छिप जायेगा सूर्य का 86.31 प्रतिशत हिस्सा

ये एरिया सूर्य ग्रहण के दौरान बदल जाते हैं, क्योंकि चांद और पृथ्वी अपने रेगुलर चाल में रहते है। सूर्य ग्रहण केवल उस एरिया के अंदर से नजर आती हैं, जहां छाया गिरती है, तो आप ये जान ले कि आप छाया के रास्ते के सेंटर के पास है।

इस सूर्य ग्रहण का साल की मिडल स्टेज अफ्रीकी रिपब्लिक, इथियोपिया और कांगो के साथ अफ्रीका के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। वहीं साउथ एशिया के पाकिस्तान और उत्तरी भारत और चीन में भी इसका असर होगा। इन देशों में भी लोग मौसम के अनुसार सुरज की फायर रिंग देखेंगे। फिलहाल ये फायर रिंग दुबई में नहीं दिखाई देगी।

21 जून को UAE में दिखेगा अब तक का सबसे दुर्लभ ‘सूर्य ग्रहण', चन्द्रमा के पीछे छिप जायेगा सूर्य का 86.31 प्रतिशत हिस्सा

इन एरिया में रिंग फायर के कम से कम आंशिक ग्रहण देखेंगे जिसमें एशिया के अधिकांश, ऑस्ट्रेलिया के उत्तर, अफ्रीका के अधिकांश, प्रशांत और हिंद महासागर दक्षिण  पूर्वी यूरोप शामिल हैं। दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप के CEO हसन अल हरिरी ने बताया कि यह आंशिक सूर्य ग्रहण चंद्रमा द्वारा सौर डिस्क कवरेज की अवधि में बड़े पैमाने होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस दौरान हर इंसान को अपनी आंखों की रक्षा करनी चाहिए।