Placeholder canvas

280 कामगारों की मदद के लिए आगे आए शारजाह पुलिस, किया कुछ ऐसा जिसे जानने के बाद आप करने लगेंगे तारीफ

कोरोना महामारी की वजह से सभी देशों में कोहराम मचा है और इस महामारी की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस बीच शारजाह पुलिस का एक विडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने 280 एशियाई कामगारों की मदद की है।

खलीज टाइम्स के अनुसार, शारजाह पुलिस ने 280 एशियाई कर्मचारी जो अमीरात में एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे उन्हें आवास प्रदान किया है साथ ही खाने का भी प्रबंध भी किया हेै।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने ये मदद शारजाह पुलिस के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल सैफ अल जरी अल शम्सी आदेश पर किया। शारजाह पुलिस के कमांडर को टीवी शो के जरिये इस बारे में जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने शारजाह पुलिस के अधिकारियों को आदेश दिया कि इन सभी बेघर कर्मचारियों को उपयुक्त आवास उपलब्ध कराया जाए।

वहीं इस मदद को लेकर शारजाह पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपने सदस्यों को भोजन, पानी और उपयुक्त आवास प्रदान करने के लिए किए गए प्रयासों को दिखाया। वहीं पुलिस ने इस मदद को लेकर कहा कि यह हमेशा समाज के सभी सदस्यों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करेगा और लोगों की रक्षा करेगा चाहे नागरिक हों या एक्सपैट।

280 कामगारों की मदद के लिए आगे आए शारजाह पुलिस, किया कुछ ऐसा जिसे जानने के बाद आप करने लगेंगे तारीफ

वहीं शारजाह पुलिस के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल सैफ अल जरी अल शम्सी ने कहा कि शारजाह चैरिटी इंटरनेशनल ने श्रमिकों को जल्दी से मदद करने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस के साथ सहयोग किया इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस ने मजदूरों के दूतावासों से संपर्क किया है कि या तो उन्हें उनके देश वापस लौटाया जाए या कानून के अनुसार उनकी स्थिति बदल दी जाए। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस ने इन उल्लंघन करने वाले कार्यकर्ताओं की मदद की क्योंकि पुलिस हमेशा समाज के सभी वर्गों के लोगों की जरूरत का समर्थन करेगी।