Placeholder canvas

शारजाह में इस दिन से 50 फीसदी की क्षमता में शुरू होगी इंटरसिटी बस सेवा

कोरोना वायरस की वजह से सभी यातायात के साधनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन अब ये प्रतिबंध हटा दिया गया। जिसके बाद खाड़ी देशों में यातायात के सभी साधन शुरू हो गये हैं। वहीं इस बीच यूएई के शारजाह ने एक बड़ी घोषणा करी है।

दरअसल, शारजाह ने घोषणा करते हुए कहा है कि वो 15 सितंबर से अपनी इंटरसिटी बस सेवा 50 प्रतिशत क्षमता पर फिर से शुरू करेगा। जिसके बाद जुबैल बस स्टेशन को उसी दिन फिर से खोल दिया जाएगा। इस बात की घोषणा रविवार को हुई है। वहीं इस सेवा को शुरू करने को लेकर शारजाह आपातकाल, संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए सख्त स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों के तहत सेवा प्रदान की जाएगी।

शारजाह में इस दिन से 50 फीसदी की क्षमता में शुरू होगी इंटरसिटी बस सेवा

इसी के साथ केंद्रीय परिचालन, शारजाह पुलिस के महानिदेशक डॉ. अहमद सईद अल नौर ने कहा कि यात्रियों को बस में चढ़ने से पहले थर्मल बॉडी स्कैन किया जाएगा। वाहनों को प्रत्येक यात्रा के बाद सैंनेटाइज कर दिया जाएगा और सामाजिक भेद सुनिश्चित करने के लिए स्टिकर लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को मास्क पहनना होगा।

इससे पहले कोविड -19 के संक्रमण को रोकने के लिए शारजाह के सभी स्टेशन को अप्रैल में बंद कर दिया गया था साथ ही इंटरसिटी बस सेवा को बंद कर दी गयी थी। लेकिन अब ये सेवा फिर से शुरू कर दी गयी है।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 2 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शारजाह के अप्रैल में इंटरसिटी बस सेवा बंद कर दी गयी थी। लेकिन अब 15 सितम्बर ये सेवा फिर से शुरू कर दी जायगी।