Placeholder canvas

UAE: ईद की छुट्टियों के दौरान नौका दुर्घ’टना में भारतीय प्रवासी की हुई मौ’त..3 अन्य घायल

UAE: ईद अल फितर की छुट्टियों के दौरान Khor Fakkan में एक नाव दु’र्घटना में शारजाह स्थित एक भारतीय प्रवासी की मौ’त हो गई। शारजाह पुलिस ने पुष्टि की कि इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए, और उनमें से कम से कम एक की हालत गं’भीर है।

मिली जानकारी के अनुसार, अड़तीस वर्षीय अभिलाष अपने साथियों के साथ खोर फक्कन में बोटिंग करने गया था तभी यह हा’दसा हुआ। खबरों के मुताबिक, दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान नाव पर 16 यात्री और दो कर्मचारी सवार थे।

पुष्टि हुई है कि अभिलाष के पार्थिव शरीर को खोर फक्कन अस्पताल की मो’र्च’री में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- कम पैसों में करना चाहते हैं फ्लाइट की टिकट बुकिंग तो अपनाएं ये तरीका, मिलेगी बड़ी छूट

वहीं इसके पहले हाल ही में दुबई की एक अदालत ने भारतीय मूल के शख्स को 5 लाख दिरहम यानी कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 11 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर देने का फैसला सुनाया था। दरअसल दुबई में साल 2019 में एक बस दुर्घटना हुई थी। जिसमें तकरीबन 17 लोगों को जा’न गवानी पड़ी थी।

जो भारतीय युवक दुबई में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था वह कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद बेग मिर्जा है। साल 2019 में जब वे ओमान दुबई की बस यात्रा कर रहे थे तो उसी दौरान बस दुर्घटना का शिकार हो गई थी। उस बस में सवार 31 यात्रियों में से 17 की मौ’त हो गई थी। गौर करने वाली बात यह है कि 17 में से 12 भारतीय मूल के यात्री थे।

ये भी पढ़ें- UAE Labour Law: दुबई, अबूधाबी, शारजाह में कामगारों को अधिकतम कितने घंटे करना होता है काम, जानिए छुट्टी के नियम?