Placeholder canvas

Dubai के होटल में साक्षी धोनी ने ऐसा क्या देखा कि शर्म से छुपा लिया मुंह? देखें वायरल हुई फोटो

इस समय चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी दुबई में है और उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धौनी और बेटी जीवा भी है। दरअसल, महेंद्र सिंह धौनी दुबई में में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच खेलने के लिए यहां पर आए हैं। वहीं इस दौरान एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी होटल के कमरे को देखते हुए हनीमून के पल को याद करने की वजह से चर्चा में हैं।

जानकारी के अनुसार, साक्षी धौनी ने दुबई पहुंचने के बाद होटल के कमरे में गई और कमरे की सजावट देख वह सरप्राइज हो गई। वहीं इस दौरान साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर यूएई के होटल की एक तस्‍वीर शेयर की है। उन्‍होंने होटल के कमरे की फोटो अपने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर की, जिसे देखकर साक्षी को अपना हनीमून याद आ गया।

Dubai के होटल में साक्षी धोनी ने ऐसा क्या देखा कि शर्म से छुपा लिया मुंह? देखें वायरल हुई फोटो

साक्षी ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा है कि होटल का कमरा यहां तक की 11 साल बाद।।। उन्‍होंने दोनों हाथ से चेहरे को छिपाते हुए इमोजी भी लगाई है। फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हैं।

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं वो अपने फैंस के लिए फोटो पोस्ट करती रहती है जिसकी वजह से धोनी के बारे में भी अपडेट मिलता रहता है। वहीं चेन्‍नई सुपर किंग्‍स यूएई के इस आलीशान होटल में ठहरी हुई हैं, जो समंदर के करीब है और होटल के कमरे से समंदर साफ नजर आता है।

Dubai के होटल में साक्षी धोनी ने ऐसा क्या देखा कि शर्म से छुपा लिया मुंह? देखें वायरल हुई फोटो

आपको बता दें, एमएस धोनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को परिणय सूत्र में बंधे थे। पिछले महीने ही इस कपल की शादी को 11 साल पूरे हो गए है।

गौरतलब है कि एक तरफ जहां सोशल मीडिया से धोनी को दूर रहना ही पसंद हैं तो वहीं दूसरी तरफ साक्षी सोशल मीडिया पर अक्सर ही फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। ऐसे में धोनी के फैंस के लिए राहत की बात यह होती है कि साक्षी के जरिए उन्हें धोनी के बारे में भी अपडेट मिलता रहता है।