Placeholder canvas

10,000 से ज्यादा फंसे हुए प्रवासी लौटे अरब अमीरात, दूतावास ने दी जानकारी

हाल ही में UAE अधिकारियों ने भारत, पाकिस्तान समेत छह प्रतिबंधित देशों के यात्रियों को यात्रा के नियमों में ढील दी थी। इसके बाद बड़ी तदाद में फंसे प्रवासी अरब अमीरात वापस लौट रहे हैं। चाहे भारत हो या पाकिस्तान कोरोना की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंध की वजह से बड़ी तदाद में प्रवासी अपने गृह देश में फँस गए थे, लेकिन अब यात्रियों के कुछ श्रेणियों में मिली छूट के बाद वापस अरब अमीरात यात्री लौट रहे हैं। इनमें से कई ऐसे प्रवासी है, जो अरब अमीरात के अलग अलग जगहों पर नौकरी करते हैं। वहीं इस बीच खबर है कि गृह देश में फंसे हजारों पाकिस्तानी यूएई लौट आए हैं।

जानकारी के अनुसार, दुबई और उत्तरी अमीरात में पाकिस्तान के महावाणिज्य दूत हसन अफजल खान ने जानकारी देते हुए कहा है कि यूएई द्वारा प्रवासियों की कुछ श्रेणियों को वापस लौटने की अनुमति देने के बाद से पिछले कुछ हफ्तों में लगभग 10,000 पाकिस्तानी यूएई लौट आए हैं।

10,000 से ज्यादा फंसे हुए प्रवासी लौटे अरब अमीरात, दूतावास ने दी जानकारी

वहीं खान ने बीते सोमवार को ये भी बताया कि यात्रा मानदंडों में ढील के बाद से, बड़ी संख्या में पाकिस्तानी यूएई वापस आ गए हैं। हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं कि विदेशों में फंसे लगभग 10,000 पाकिस्तानी वापस आ गए हैं। सभी वैध रेजिडेंसी वीजा धारक अब वापस आ सकते हैं बशर्ते वे प्रवेश आवश्यकताओं को पूरा करते हों।

वहीं खान ने कहा कि दोनों देशों के बीच हर दिन अच्छी संख्या में उड़ानें चल रही हैं, प्रत्येक उड़ान में लगभग 200 से 250 यात्री सवार होते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है कि विमान एयरलाइंस चल रही हैं।

10,000 से ज्यादा फंसे हुए प्रवासी लौटे अरब अमीरात, दूतावास ने दी जानकारी

महावाणिज्य दूत ने यह भी कहा कि अब पाकिस्तान के हर बड़े हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा, “ये यात्रियों ने सभी हवाई अड्डों से उड़ान भरी है, लेकिन ज्यादातर सियालकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से – जो संयुक्त अरब अमीरात जाने वाले यात्रियों के लिए तेजी से पीसीआर परीक्षण सुविधा प्रदान करने वाला पहला था।

आपको बता दें, हसन खान ने अगस्त 2021 के पहले सप्ताह में अहमद अमजद अली की जगह पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास दुबई के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यभार संभाला। खान पाकिस्तान की विदेश सेवाओं में 19 साल के अनुभव के साथ एक कैरियर राजनयिक हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले, वह विदेश मामलों के मंत्रालय, इस्लामाबाद में महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने बर्लिन, प्रिटोरिया और हनोई में पाकिस्तान मिशन में भी काम किया है। वहीं वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में 1.6 मिलियन पाकिस्तानी रह रहे हैं।