Placeholder canvas

1 जनवरी से रिनुअल नहीं होंगे रेजीडेंसी वीजा, इस उम्र वाले प्रवासियों की बढ़ी मुसीबत !

कुवैत से प्रवासियों को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर में बताया गया है कि 1 जनवरी 2021 से 60 साल के उम्र वाले प्रवासियों का रेजीडेंसी वीजा रिनुअल नहीं किया जाएगा। ऐसा करने के पीछे एक बहुत ही वजह भी सामने आई है, और वो वजह ये है कि कुवैत सरकार देश में डेमोग्राफिक इम्बेलेंस को दूर करने का प्रयास कर रही है।

इसके अलावा कुवैत सरकार वीजा के रद्द होने और देश मौजूद उन जैसे लोगों पर बैन लगने से पहले, उन लोगों की खोज करेंगी जिनका रेजीडेंसी वीजा अब तक रिनुअल नहीं हुआ है, इसके साथ ही सरकार कुवैत मैन पावर अथॉरिटी यानी PAM पर भी काम करने वाली है। इस खबर में ये भी जानकारी दी गई है कि कुवैत से ऐसे लोगों के जाने का फैसला आने वाले नए साल शुरूआत के रूप में प्रवाभी होगा।

1 जनवरी से रिनुअल नहीं होंगे रेजीडेंसी वीजा, इस उम्र वाले प्रवासियों की बढ़ी मुसीबत !

कुवैत मैन पावर अथॉरिटी यानी PAM 60 साल से ज्यादा उम्र के प्रवासी लोगों का वर्क परमिट को रिन्यू नहीं करेंगे, इसके अलावा PAM वर्क कॉन्ट्रैक्ट अपने आप ही समाप्त हो जाएगा। खबरों के सूत्रों से मालूम चला की है कि कुवैत देश को छोड़ने के लिए या फिर अपने रेजीडेंसी वीजा को रिन्यू करवाने के लिए टाइम लिमिट एक से लेकर तीन महीने रेजीडेंस डिपार्टमेंट की तरफ से तय की गई है। अब एक हफ्ते के अंदर डॉमेस्टिक कामगारों की वापसी के लिए एक तत्काल प्लान और समर सारिणी बनाने के लिए सिविल एविएशन के सामान्य प्रशासन को संबोधित कर दिया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कुवैत के मंत्रिपरिषद के जनरल सचिवालय ने एक हफ्ते के अन्दर घरेलू कामगारों की वापसी के लिए एक तत्काल योजना और समय सारिणी बनाने के लिए नागरिक उड्डयन के सामान्य प्रशासन को संबोधित किया है। इसी के साथ देश के बाहर फंसे घरेलू मजदूरों व कर्मचारियों की वापसी के लिए एक दूसरे के साथ समन्वय करना शुरू कर दिया है जिनके पास वैध निवास परमिट है।