Placeholder canvas

दुबई लौटने वाले निवासियों को प्रवेश परमिट से लेकर इन नए शर्तों का करना होगा पालन

यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत में कई दुबई, अबू धाबी और शारजाह के वीजा धारक फंसे हुए थे लेकिन वंदे भारत मिशन के जरिये ये लोग अब वापस दुबई अबू धाबी और शारजाह जा सकते हैं। वहीं इस बीच अब दुबई लौटने वाले निवासियों के नई शर्तें लागू की गयी है और दुबई लौटने वाले निवासियों को इन शर्तों पालन करना पड़ेगा।

गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, दुबई के संकट और आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने स्पष्ट किया है कि दुबई लौटने वाले निवासियों के लिए निम्नलिखित शर्तें को पूरण करना होगा जिसके बाद ही ये लोग दुबई की यात्रा कर सकते हैं।

दुबई लौटने वाले निवासियों को इन शर्तों का करना होगा पालन

1. दुबई लौटने वाले निवासियों को निवासियों को सामान्य निवास निदेशालय और विदेश मामलों के मंत्रालय प्रवेश परमिट के लिए आवेदन करना आवश्यक है। जिसके बाद ये लोग दुबई वापस लौट सकते हैं। 2. इसी के साथ यात्रा करने से 96 घंटे पहले किया गया कोविड-19 टेस्ट करवाना होगा जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने विमान में चढ़ने से पहले और हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एक वैध पीसीआर परीक्षण में नकारात्मक परीक्षण किया गया है ।

3. वहीं दुबई लौटने वाले सभी निवासियों को COVID-19 DXB स्मार्ट ऐप डाउनलोड करना होगा। 4. इसी के साथ हवाई अड्डे पर नकारात्मक परीक्षण परिणाम प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले निवासियों के लिए अनिवार्य 14-दिवसीय क्वारंटाइन की आवश्यकता नहीं होगी।

दुबई लौटने वाले निवासियों को प्रवेश परमिट से लेकर इन नए शर्तों का करना होगा पालन

आपको बता दें, भारत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन इसबीच खाड़ी देशों में फंसे हुए लोगों को भारत सरकर द्वार शुरू किए मिशन वंदे भरत के जरिये वापस लाया जा रहा है साथ ही इस मिशन के तहत दुबई वीजा धारक भी वापस दुबई लौट रहे हैं।