Placeholder canvas

खुशखबरी: अब दुबई से शारजाह महज 12 मिनट में कर सकेंगे सफर पूरा

दुबई की सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) और शारजाह के सड़क और परिवहन प्राधिकरण ने मिलकर 27 दिसंबर से अमीरात के बीच दो इंटरसिटी बस मार्गों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। वहीँ अब इस बस सेवा को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, शारजाह और दुबई के दो इंटरसिटी बस मार्गों पर शुरू होने वाली बस सेवा से यात्रियों के लिए दुबई और शारजाह के बीच यात्रा का समय 12 मिनट तक हो जाएगा। वहीं ये बसें समर्पित लेन पर चलेंगी और इसका अर्थ है कि यात्री दुबई-शारजाह यातायात में फंसेंगे नहीं।

खुशखबरी: अब दुबई से शारजाह महज 12 मिनट में कर सकेंगे सफर पूरा

खलीज टाइम्स के अनुसार, आरटीए के प्लानिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के निदेशक एडेल मोहम्मद शकेरी ने जानकारी दी है कि, “यह एक अलग अनुभव है, जैसा कि पहले लोगों ने मिश्रित यातायात का अनुभव किया था। इससे समय की बचत हो रही है। बिना ट्रैफिक के दोनों अमीरातों के बीच आवागमन में केवल 12 मिनट लगेंगे।

 

पहला रूट E306 है। इस मार्ग पर बसें अल ग़ुबाबा बस डिपो, दुबई से यात्रा शुरू करेंगी और 20 मिनट की आवृत्ति पर अल मज्जर के माध्यम से शारजाह में अल जुबेल बस स्टेशन पर समाप्त होंगी। इस मार्ग पर छह डबल-डेक बसें तैनात की जाएंगी। वहीं दूसरे रूट E307 है, जिसे छह डबल-डेक बसे चलेगी। बसें दीरा सिटी सेंटर बस स्टेशन, दुबई से शुरू होंगी और अल जुतिल बस स्टेशन, शारजाह के लिए अल इत्तिहाद रोड से चलेंगी। सेवा की आवृत्ति 20 मिनट होगी। इस मार्ग पर लगभग 1,500 यात्री प्रतिदिन यात्रा करेंगे।

खुशखबरी: अब दुबई से शारजाह महज 12 मिनट में कर सकेंगे सफर पूरा

वहीं रविवार से आरटीए दो अन्य इंटरसिटी बस मार्गों को फिर से शुरू करेगा। E307A और E400 मार्ग जो अब अल इत्तिहाद रोड के बजाय अल ममज़र से होकर जाएंगे।

इसी के साथ आरटीए ने कोविड -19 महामारी के प्रसार से निपटने के लिए सभी एहतियाती उपायों को लागू करने की भी घोषणा करी है साथ ही दुबई और इंटरसिटी बस सेवाओं पर यात्रियों को एहतियाती उपायों, जैसे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने का पालन करने का अनुरोध भी किया है।