Placeholder canvas

कुवैत में सोने के दाम में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

कुवैत में आज सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

कुवैत में जानिए आज क्या चल रहा सोने का भाव

कुवैत में सोने के दाम में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

अगर आज, 20 अगस्त को कुवैत में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो मिली जानकारी के मुताबिक, कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.31 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4274.38) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.80 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4148.45) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.15 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3741.01) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.98 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3205.17) चल रही है।

अगर प्रवासी या फिर अरब अमीरात में रहने वाले नागरिक अगर आज सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दाम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

जानिए क्या चल रहा भारत में सोने का भाव

कुवैत में सोने के दाम में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

वहीं दूसरी तरफ अगर भारत में सोने के ताजा भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 4741.00 रुपये प्रति एक ग्राम है। इसी के साथ 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4343.00 रुपये प्रति एक ग्राम है।

जानिए कैसे करे शुद्ध सोने की पहचान

आमतौर पर यह देखा जाता है कि ज्यादातर गोल्ड 22 कैरेट के होते हैं, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। उनमें 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है।

अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा। आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है, जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है।