Placeholder canvas

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

दुबई में हर रोज की तरह आज गोल्ड के नए रेट जारी किए हैं। माना जाता है दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार जरूर आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

अगर आज, 20 अगस्त को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम Dh216.25 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4378.05) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh203.25 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4114.86) पर कारोबार कर रहा था।

वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh194.00 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3927.59) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh166.25 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3365.78) पर आज चल रहा है। प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

जानिए भारत में आज सोने का भाव

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

वहीं दूसरी तरफ अगर भारत में सोने के ताजा भाव की बात करें तो बीते कुछ दिनों में सोने के गिरावट दर्ज करने के बाद आज थोड़ी बढ़त देखने को मिली है।

ऐसे में यदि आप भी सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बाजार का भाव जानना बेहद जरूरी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 20 अगस्त यानी शुक्रवार को सोनी की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। 135 रुपये की बढ़त के साथ 999 शुद्धता वाले साने का दाम 47411 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 4741.00 रुपये प्रति एक ग्राम है। इसी के साथ 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4343.00 रुपये प्रति एक ग्राम है।

जानकारों की मानें तो सोने की कीमत भले ही मौजूदा समय में नीचे जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इस वक्त सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।