Placeholder canvas

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें ताजा भाव

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने,गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)

DUBAI GOLD RATE

मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च को कुवैत में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 19.100 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4732.45) है।

वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.400 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4557.17) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.662 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4130.50) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.282 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3540.57) चल रही है।

गौरतलब है कि कुवैत में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 18.300 KWD प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 18.400 KWD प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली,जहां बीते दिन 118.950 KWD सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 19.100 KWD चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

GOLD

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज सोने के नए रेट में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 999 और 995 प्योरिटी वाला सोना आज सिर्फ 14 रुपये सस्ता हुआ है। इसके अलावा, 916 प्योरिटी वाला गोल्ड आज 13 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 750 शुद्धता का सोना आज 11 रुपये सस्ता हो गया। इसके अलावा अगर 585 प्योरिटी वाले गोल्ड को लेकर बात करें तो इसकी कीमत 9 रुपये कम हो गई है।

इसके अलावा 916 शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 47409 रुपये पहुंच गए हैं। वही 750 शुद्धता वाले सोने के रेट आज बढ़कर 38818 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा, 585 प्योरिटी वाला सोना 30278 रुपये में बिक रहा है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Chennai Airport

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।