Placeholder canvas

Dubai में आज Gold की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते कुछ दिनों से सोने की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें,ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai में आज Gold की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 31 मार्च को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh233.00 (भारतीय रूपए 4815.40) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh219.00 (भारतीय रूपए 4526.06) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh209.00 (भारतीय रूपए 4319.39) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh179.00 (भारतीय रूपए 3699.38) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh218.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh219.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली,जहां बीते दिन Dh232.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh233.00 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में आज Gold की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज सोने के नए रेट में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 999 और 995 प्योरिटी वाला सोना आज सिर्फ 14 रुपये सस्ता हुआ है। इसके अलावा, 916 प्योरिटी वाला गोल्ड आज 13 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 750 शुद्धता का सोना आज 11 रुपये सस्ता हो गया। इसके अलावा अगर 585 प्योरिटी वाले गोल्ड को लेकर बात करें तो इसकी कीमत 9 रुपये कम हो गई है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में आज Gold की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।