Placeholder canvas

भारतीय एयरलाइन IndiGo ने किया बड़ा ऐलान; सऊदी, कुवैत समेत मिडिल ईस्ट के इन देशों के लिए 97 flights का करने जा रही संचालन

कोरोनोवायरस महामारी की वजह कई देशों को लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन के कारण कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं और जल्द से जल्द से अपने देश जाना चाहते हैं। वहीं इन सभी लोगों को वापस लाने के लिए इंडिगो भी मदद के लिए आगे आया है।

दरअसल, बृहस्पतिवार को इंडिगो ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिये एक बड़ी घोषणा की है। इंडिगो ने कहा है कि मध्य पूर्व में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने के लिए केरल से 97 फ्लाइट्स शुरू करेगी। वहीं इंडिगो ने ये भी कहा है कि‘‘एहतियाती उपायों का पालन करते हुए उड़ानें केरल और ‘सउदी अरब, दोहा, कुवैत तथा मस्कट’ के बीच शुरू होंगी। वहीं इनमें से 23 फ्लाइट्स कुवैत के लिए होंगी, जिसमें दोहा से 28, मस्कट से 10 और सऊदी से केरल तक 36 उड़ानें शामिल हैं।

इससे पहले मिशन वंदे भारत के तहत भारत सरकार एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के जरिये विदेशों में फंसे लोगों को वापस ला रही थी और अब तक कई हज़ार लोगों को इस मिशन के जरिये वापस लाया जा चुके हैं।

भारतीय एयरलाइन IndiGo ने किया बड़ा ऐलान; सऊदी, कुवैत समेत मिडिल ईस्ट के इन देशों के लिए 97 flights का करने जा रही संचालन

वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय विमानन मंत्री ने कहा है कि भारतीय निजी एयरलाइंस ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से भारतीयों को वापस लाने के वंदे भारत मिशन में शामिल होने में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसमें शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और बाद में शायद अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस भी मिशन में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि इंडिगो को निजी एयरलाइनों बांटे गए कुल 180 प्रत्यावर्तन उड़ानों में से लगभग आधा दिया गया है।

भारतीय एयरलाइन IndiGo ने किया बड़ा ऐलान; सऊदी, कुवैत समेत मिडिल ईस्ट के इन देशों के लिए 97 flights का करने जा रही संचालन

आपको बता दें, चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 52 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। और इस वायरस को रोकने के लिए ही लॉकडाउन लगाया गया है।