Placeholder canvas

दिल्ली से अरब जा रही IndiGo फ्लाइट की कराची में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, एक यात्री की मौत

देश की जानी -मानी एयरलाइंस की एक फ्लाइट आपात स्थिति में कराची में लैंड हुई है। कराची में इमरजेंसी में लैंड करने वाली IndiGo फ्लाइट 6एक1736 नई दिल्ली से दोहा जा रही थी। चिकित्सीय आपात (मेडिकल इमरजेंसी ) के कारण विमान को कराची की तरफ मोड़ा गया।

पाकिस्तान के कराची शहर में विमान की लैंडिंग से पहले ही विमान में सवार एक पैसेंजर की मृ’त्यु हो गई है। IndiGo विमान में यात्री की मौत की खबर के बारे में विमान से जुड़े हुए एक अधिकारी ने जानकारी दी।

नाइजीरिया का रहने वाला था व्यक्ति

IndiGo एयरलाइंस ने जारी किए गए अपने बयान में बताया बीमार पैसेंजर्स को विमान से इससे पहले विमान की मेडिकल टीम ने मृत घोषित किया। खबरों में आई जानकारी की मृतक व्यक्ति की पहचान नाइजीरियाई नागरिक के तौर पर की गई है।

ये भी पढ़ें- UAE के इन हिस्सों में बदला मौसम का मिजाज, पुलिस ने मोटर चालकों को जारी की सलाह

IndiGo एयरलाइंस ने जारी किया बयान, जताया दुख

देश की जानी-मानी एयरलाइंस IndiGo एयरलाइंस ने फ्लाइट में व्यक्ति की मृत्यु के बारे में जानकारी देते हुए दुख जताया है। इंडिगो एयरलाइंस ने अपने स्टेटमेंट में कहा,’हम इस खबर से बहुत दुखी हैं। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार और प्रिय जनों के साथ हैं। वर्तमान में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर फ्लाइट के अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रहे हैं।

हाल ही में Flydubai के विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद कराची एअरपोर्ट लौटा था विमान

गौरतलब है कि हाल ही में दुबई जाने वाले Flydubai बीते शुक्रवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा। क्योंकि इस फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गयी, जिसकी वजह से इस फ्लाइट को वापस जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे आना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, जो फ्लाइट जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर वापस आई वो फ्लाइट (FZ 334) थी जिसने सुबह 9.55 बजे टर्मिनल से उड़ान भरी। वहीं बजट कैरियर के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक तकनीकी समस्या के कारण उड़ान बाधित हुई और विमान वापस लौट आया।

वहीं एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “कराची हवाईअड्डे (केएचआई) से दुबई इंटरनेशनल (डीएक्सबी) तक स्मार्टविंग्स द्वारा संचालित फ्लाईदुबई उड़ान एफजेड 334 तकनीकी समस्या के कारण 10 मार्च को कराची लौट आई।” यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया और वापस टर्मिनल पर ले जाया गया। इसी एक साथ “यात्रियों को खाने उपलब्ध कराया गया और एयरलाइन ने यात्रियों को उनकी यात्रा योजना में हुई असुविधा के लिए हम उनसे कमांफी भी मांगी.

ये भी पढ़ें- अब Dubai के लोग ले सकेंगे लखनऊ की सब्जी का जायका, UP से हर सप्ताह इतने टन भेजी जाएगी खेप