skip to content

DUBAI: बीच समंदर चल रही थी पार्टी, तभी जहाज से गिर गया भारतीय शख्स, फिर क्या हुआ?

दुबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां पर एक भारतीय शख्स समुंद्र में गिर गया लेकिन इस शख्स ने घंटों तैरने के बाद अपनी जान बचाई। दरअसल, दुबई में एक भारतीय शख्स Rajveer Vakani अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के लिए नौका पर गया था। यह पार्टी बीच समंदर में yacht पर थी, लेकिन अचानक से हा’दसा हो गया और ये शख्स नौका से फिसल गया।

Rajveer Vakani ने पानी में गिर जाने के बाद मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन कोई भी उसे सुन नहीं पाया क्योंकि रात के समय हुई इस घटना के दौरान किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं थी और नौका दुबई मरीना से रवाना होना शुरू हो गया।

DUBAI: बीच समंदर चल रही थी पार्टी, तभी जहाज से गिर गया भारतीय शख्स, फिर क्या हुआ?

वहीं Rajveer Vakani को पानी में 20 मिनट के बाद मदद के कोई संकेत नहीं होने पर वह समुद्री पानी में डूबने लगा। जिसके बाद Rajveer Vakani ने डूबने से बचने के लिए पानी में तैरना शुरू किया और घंटो तक तैरते हुए किनारे पर जीवित पहुंचा।

इसी के साथ इस घटना को लेकर भारतीय प्रवासी Rajveer Vakani ने बताया कि उसने पानी में गिरने के बाद बुर्ज अल अरब की रोशनी को दूर से देखा और “डू या डाई” क्षण में तैरने के लिए अपनी बची हुई ऊर्जा का उपयोग करने के बारे में सोचा। चट्टानी तट तक पहुँचने में उसे लगभग दो घंटे लगे जहाँ एक आदमी ने उसे देखा, जिससे Rajveer Vakani ने मदद मांगी। इसके बाद Rajveer Vakani की जान बच गयी। वहीं एक अन्य व्यक्ति से वाकाणी ने उसका मोबाइल फोन माँगा और फिर अपने भाई को फोन किया।

DUBAI: बीच समंदर चल रही थी पार्टी, तभी जहाज से गिर गया भारतीय शख्स, फिर क्या हुआ?

वकानी ने कहा कि नौका में मौजूद उनके दोस्तों ने पुलिस को यह एहसास होने के बाद सतर्क कर दिया था कि वह लापता हो गया था, और उसने सोचा कि वह “म’र गया होगा” क्योंकि वे उसे घंटों तक नहीं ढूंढ सके।