Placeholder canvas

यूूएई में सोशल मीडिया पर भारतीय कामगार को आपत्तिजनक कमेंट करना पड़ा भारी,धोना पड़ा नौकरी से हाथ

New Delhi: आज कल के टाइम में लोगों के जन जीवन में सोशल मीडिया का बहुत ही बड़ा रोल है। सोशल मीडिया के चलते आज कई लोग काफी फेमस हो गए है, वहीं कई लोगों को सोशल मीडिया पर अपने आपत्तिजनक कमेंट के चलते अपनी नौकरी गवांनी पड़ रही है।

सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक बातें करने और उसके लिए कमेंट करने वाले लोगों को ऐसा करने से रोकने की हजार कोशिशों के बाद ही लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सिर्फ एक इसी काम के कारण बहुत से लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है, इसके साथ उस व्यक्ति के देश में आने पर भी बैन लगा दिया जाता है। हाल ही ऐसा एक केस UAE के रस एल खैमा शहर से भी सामने आई है।

यूूएई में सोशल मीडिया पर भारतीय कामगार को आपत्तिजनक कमेंट करना पड़ा भारी,धोना पड़ा नौकरी से हाथ

दरअसल UAE के एक खनन कंपनी में काम करने वाले भारतीय कर्मचारी ब्रजकिशोर गुप्ता को भी उनका सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करना काफी भारी पड़ा। बताया जा रहा हैं कि ब्रजकिशोर गुप्ता को सोशल मीडिया पर अपने आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। बता दें कि बिहार के मूल निवासी ब्रजकिशोर ने अपने फेसबुक पेज पर भारत के मुस’लमानों के लिए आप’त्तिजनक कमेंट करते हुए कहा कि वो लोग ही भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाने का काम किया है। इसके अलावा इस भारतीय कामगार ने कहा कि दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगे इश्वर का न्याय था।

ब्रजकिशोर के नौकरी से निकालने वाली बात की रस एल खैमा शहर के खनन फर्म स्टेविन रॉक कंपनी के मैनेरज जीन- फ्रैंकोइस मिलिन ने पुष्टी की है। लोकल न्यूज मीडिया ने छपी खबर के अनुसार UAE में इस महीने सोशल मीडिया पर इसी तरह के पोस्ट शेयर करने वाले तीन भारतीय कर्माचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है।