skip to content

फोन पर पत्नी से हुए झ’गड़ा, कुवैत में रहने वाले भारतीय प्रवासी ने बं’दूक से खुद को मा’री गो’ली

कुवैत से एक भारतीय प्रवासी के खु’द’कु’शी की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, कुवैत के अरदिया (Ardiya) में एक प्रायोजक (sponsor) के घर पर एक भारतीय प्रवासी ने राइफल से खु’द को गो’ली मा’र दी।

बताया जा रहा है कि, जिस भारतीय शख्स ने खुद को गो’ली मा’र’क’र खु’द’कु’शी करने की कोशिश करी। उसको तत्काल फरवानिया अस्प’ताल ले जाया गया।

प्रायोजक के अनुसार, भारतीय प्रवासी एक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा है, जिसका भारत में अपनी पत्नी के साथ फोन पर झ’ग’ड़ा हुआ था, इसलिए उसने कार की डिक्की से प्रायोजक की एक एयर ग’न पकड़ी और अपनी छाती के दाहिने हिस्से में खु’द को गो’ली मा’र ली।

वहीं दूसरी तरफ कुवैती अधिकारियों ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दरअसल देश में लगभग 200 विदेशी उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

अल राय अखबार ने कहा कि अल फरवानिया (Al Farwaniya) में पुलिस ने आबादी वाले प्रांत में छह क्षेत्रों में छापे मारे थे, जिसके परिणामस्वरूप 200 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारियों में मजदूर और भगोड़े घरेलू कामगार शामिल थे। अखबार ने सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि रेजीडेंसी और श्रम कानूनों के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और उन्हें कुवैत से निर्वासित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसके पहले कुवैती पुलिस ने देश में अवैध प्रवासी कामगारों पर रोक के तहत 192 अवैध निवासियों को गिरफ्तार किया था। अल राय अखबार ने सुरक्षा सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि उल्लंघन करने वालों में से 74 लोगों को अल अहमदी में गिरफ्तार किया गया था। वहीं ये भी जानकारी दी है कि गिरफ्तारियों ने रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन किया और उनमें से कुछ भागने के मामलों में वांछित थे।