Placeholder canvas

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दी जून 2021 के महीने में किए गए कांसुलर सेवाओं की जानकारी

दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक अहम जानकारी दी है और ये जानकारी अपनी कांसुलर सेवाओं को लेकर है। दरअसल, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि उसने जून 2021 के महीने में कितनी कांसुलर सेवाओं प्रदान करी है।

दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जानकारी देते हुए कहा कि उसने 18804 पासपोर्ट और 78 वीजा इशू किए। साथ ही 53 OCI कार्ड बनाए 8290 attestation सर्विस दी और 100 बिर्थ सर्टिफिकेट, 203 ECs इशू किए। वहीं 196 डेथ, 22 मैरिज, 240 लेबर केस 111 डेथ कंपनसेशन केस  दर्ज किए।

इसी के साथ  32 destitute housemaid केस, 23 मेडिकल केस, 36 एयर टिकट इशू किए। वहीं  9 moral remains india to govt cost पर भेजे साथ ही 259 हेल्पलाइन enquiries का जवाब दिया और ये सभी जानकारी दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट करके दी है।

दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट करके कहा है कि जून 2021 के महीने में सीजीआई, दुबई द्वारा प्रदान की जाने वाली कांसुलर सेवाओं का स्नैपशॉट। वहीं इस पोस्ट में दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने तस्वीर पोस्ट करके सभी जानकारी दी है।

आपको बता दें, UAE के अमीरात दुबई में कई लाख भारतीय रहते हैं और ये लोग यहाँ पर काम के सिलसिले में जाते हैं।