Placeholder canvas

1 अक्टूबर से मिशन वंदे भारत का सातवां चरण होगा शुरू, 270 प्रत्यावर्तन उड़ानों के जरिये स्वदेश लौटेंगे प्रवासी

भारत सरकार ने अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन इस प्रतिबंध के बीच मिशन वंदे भरत के तहत UAE के लिए उड़ाने संचालित कर रही है। वहीं इस बीच अब इस मिशन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

दरअसल, 1 अक्टूबर से मिशन वंदे भारत का सातवां का चरण शुरू होने वाला है और इस सातवे चरण में मिशन वंदे भारत  के तहत भारत से संयुक्त अरब अमीरात के लिए 270 से अधिक प्रत्यावर्तन उड़ानों का संचालन किया जाएगा। वहीं इन 270 से अधिक प्रत्यावर्तन उड़ानों से वो लोग स्वदेश वापस लौटेंगे जो कारोना महामारी के बीच खाड़ी देशों में फंस गये था और अब अपने घरों में लौटना चाहते हैं।

1 अक्टूबर से मिशन वंदे भारत का सातवां चरण होगा शुरू, 270 प्रत्यावर्तन उड़ानों के जरिये स्वदेश लौटेंगे प्रवासी

जानकारी के अनुसार, मिशन वंदे भारत का सातवां का चरण 1 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं इस मिशन की सभी उड़ाने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों के जरिये संचालित की जायगी। वहीं इस मिशन के उड़ाने भारत के कई जगहों से अबू धाबी, दुबई और शारजाह से प्रस्थान करेंगी,  इसी के साथ इन उड़ानों के जरिये यूएई में भारतीय सीधे कनेक्टिंग फ्लाइट लेने या अन्य हवाई अड्डों पर पारगमन किए बिना अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

1 अक्टूबर से मिशन वंदे भारत का सातवां चरण होगा शुरू, 270 प्रत्यावर्तन उड़ानों के जरिये स्वदेश लौटेंगे प्रवासी

इसी के साथ इस मिशन वंदे भारत की अनुसूची में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब से भारतीयों को वापस लाने के लिए उड़ानें भी शामिल हैं। ओमान में, उड़ानें मस्कट और सलालाह दोनों हवाई अड्डों से संचालित होंगी। सऊदी अरब से, मूल के हवाई अड्डे दम्मम और रियाद हैं। इसी के साथ रिवर्स दिशा में, 269 उड़ानें 1 अक्टूबर से 24 दिनों के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा भारतीय शहरों से यूएई के लिए संचालित की जाएंगी।

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से भारत सरकार ने अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन इस प्रतिबंध के बीच मिशन वंदे भारत के तहत UAE में काम करने गये जिन प्रवासियों की नौकरी चली गयी है वो वापस स्वदेश लौट रहे हैं।