skip to content

दुबई ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को दी प्रतिबंधों से छूट, रखी ये 6 शर्त

दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्री प्रतिबंध में ढील दी है, हालांकि सिर्फ उन यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने यूएई द्वारा स्वीकृत कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है।

गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक, दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने जानकारी दी है कि प्रतिबंध में छूट दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों पर लागू होती है। इस समिति की अगुवाई शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम ने की।

दुबई ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को दी प्रतिबंधों से छूट, रखी ये 6 शर्त

 

इसके मुताबिक, अगर कोई यात्री भारत से दुबई आता है तो ऐसे यात्रियों को केवल वैध रिहायशी वीजा की आवश्यकता होगी जोकि संयुक्त अरब अमीरात द्वारा मान्य कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यूएई गर्वनमेंट की तरफ से कोविड-19 के जिन चार टीकों को मान्यता दी गई है। उनमें सिनोफार्मा, फाइजर-बायोनटेक, स्पूतनिक-वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रा से 48 घंटे पहले लिए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव रिपोर्ट की भी जरूरत होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, जो यूएई के नागरिक है और वापस यूएई लौटना चाहते हैं। उन्हें इससे छूट दी गई है। सिर्फ क्यूआर-कोडेड नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट ही उनके लिए काफी होगी। साथ ही भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों को चार घंटे पहले एक रैपिड पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ता है।

दुबई ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को दी प्रतिबंधों से छूट, रखी ये 6 शर्त

इसके बाद जब वे दुबई पहुंच जाएंगे, तब उन्हें एक और पीसीआर टेस्ट से भी गुजरना होगा। इसके अलावा दुबई पहुंचने के बाद भारत से यात्रियों को तब तक क्वारंटाइन से गुजरना होगा जब तक कि उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट नहीं आ जाता है, जो 24 घंटों के भीतर होने की उम्मीद है। इसकी जानकारी रिपोर्ट में दी गई है।

भारत से यूएई आने वाले यात्रियों के जारी किए गए 6 नए नियम

दुबई ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को दी प्रतिबंधों से छूट, रखी ये 6 शर्त

  1. उन निवासियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें यूएई-अनुमोदित टीकों की दो खुराकें मिली हैं।
  2. सभी यात्रियों को भी प्रस्थान से पहले 48 घंटे के भीतर एक नकारात्मक कोविड -19 परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करना आवश्यक है; यूएई के नागरिकों को छूट दी गई है।
  3. केवल क्यूआर कोडित पीसीआर परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र स्वीकार किए जाते हैं।
  4. सभी यात्रियों को उड़ान के प्रस्थान से 4 घंटे पहले एक तीव्र पीसीआर परीक्षण करना होगा।
  5. दुबई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सभी यात्रियों को एक पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा।
  6. यात्रियों को अपने पीसीआर परीक्षा परिणाम प्राप्त होने तक संस्थागत क्वारंटीन से गुजरना चाहिए, जो 24 घंटों के भीतर होने की उम्मीद है। यूएई के नागरिकों और राजनयिकों को छूट दी गई है।