Placeholder canvas

Breaking: 5 अगस्त से भारत, पाकिस्तान के इन सभी यात्रियों को मिलेगी UAE में प्रवेश की छूट

यूएई ने एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल यूएई के अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी है की कि भारत समेत छह देशों के यात्री, जिनके पास वैध यूएई रेजिडेंसी परमिट हैं और टीका की पूरी खुराक दी गई है, उन्हें अब 5 अगस्त से यूएई में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

यह नियम भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा के यात्रियों के लिए लागू है। इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NCEMA) की तरफ से की गई है। प्राधिकरण ने कहा कि दूसरी वैक्सीन खुराक प्राप्त करने के बाद कम से कम 14 दिन बीत जाने चाहिए।साथ ही, यात्रियों को एक टीकाकरण प्रमाण पत्र ले जाना होगा।

गौरतलब है कि इस वक्त भारत, पाकिस्तान के हजारों कामगार और प्रवासी अपने गृह देश में फंसे हुए है। वे वापस फ्लाइट शुरू होने का इतंजार कर रहे हैं। दरअसल ज्यादातर प्रवासी और कामगार यूएई के अलग अलग हिस्सों में काम करते हैं, लेकिन मौजूदा फ्लाइट प्रतिबंध की वजह से वे वापस नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में अब 5 अगस्त से वैध यूएई रेजिडेंसी परमिट रखने वाले यात्री, जिन्होंने कोरोना की पूरी खुराक ले रखी हैं। वे अब वापस यूएई जा सकते हैं। निश्चित तर पर यह खबर हजारों प्रवासियों और कागमारों के लिए राहत की खबर होगी।

एक्सपो प्रतिभागियों के प्रवेश की अनुमति

गौरतलब है कि यूएई ने एक्सपो 2020 दुबई के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों, प्रदर्शकों और आयोजन के आयोजकों द्वारा प्रायोजित कर्मियों को भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य जैसे देशों से संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने की अनुमति देकर यात्रा आवश्यकताओं को आसान बना दिया था। इसमें लाइबेरिया, नामीबिया, नेपाल, नाइजीरिया, युगांडा, सिएरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वियतनाम और जाम्बिया देश भी शामिल थे।