Placeholder canvas

आज से दुबई में खुल जाएंगे सभी सरकारी कार्यालय, 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ शुरू होगा काम

कोरोना वायरस के कारण कई देशों में लॉकडॉन लगाया गया है। ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वहीं इस लॉकडाउन की वजह से सभी सेक्टर का काम बंद हो गया है ज्सिकी वजह से लोगों का और सरकार का बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन अब दुबई में लॉकडाउन खुल गया है। जिसके बाद यहां पर सभी कारोबार फिर से शुरू हो गये है। वहीं इस बीच दुबई के सरकारी कार्यालयों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, दुबई के सरकारी कार्यालयों को लेकर खबर है कि आज यानि 14 जून से यहां पर 100 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के साथ काम शुरू हो जाएगा। दुबई क्राउन प्रिंस और कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा 27 मई को इस बात की घोषणा की गई है।

आज से दुबई में खुल जाएंगे सभी सरकारी कार्यालय, 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ शुरू होगा काम

उनके ही फैसले पर 3 जून से 100 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता पर निजी क्षेत्रों और मॉल की में लोग काम करने लग गए हैं। इसके अलावा शारजाह में सरकारी कार्यालय रविवार, 14 जून से 30 प्रतिशत की क्षमता पर काम पर लौट आएंगे।

वहीं इस कोरोना वायरस संकट के बीच 100 प्रतिशत क्षमता पर काम शुरू होने पर एहतियाती कदम उठाए जाएंगे, जिसमें प्रवेश पर फेस मास्क, दो मीटर की दूरी और थर्मल स्कैनर जांच शामिल हैं। वहीं 60 वर्ष से अधिक के कर्मचारियों और स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ महिला कर्मचारियों को भी शैक्षणिक वर्ष के अंत तक छूट दी गई है। बता दें, दुबई में हाल ही में लॉकडाउन खुला है जिसके बाद यहां काफी कम क्षमता में लोग काम कर रहे हैं।

आज से दुबई में खुल जाएंगे सभी सरकारी कार्यालय, 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ शुरू होगा काम

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस से दुनियाभर के देशों में 4 लाख से ज्याद लोगों की मौत हो चुकी है सतह ही 72 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।