Placeholder canvas

UAE से महाराष्ट्र के लिए 2 चार्टर उड़ानें हुई तय, 180 फंसे हुए प्रवासी और कामगारों की होगी वापसी

कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं। जिन्हें भारत सरकार द्वारा शुरू किए गये मिशन वंदे भारत के जरिये वापस लाया जा रहा है। वहीं इस बीच यूएई में फंसे हुए महाराष्ट्र के प्रवासी और कामगार लोगों को वापस लाने के लिए दो चार्टर उड़ानें संचालित की जा रही है।

दरअसल, यूएई में महाराष्ट्रियन समुदाय के सदस्यों द्वारा किए गए काफी प्रयासों के बाद यूएई से भारत के राज्य महाराष्ट्र के लिए पहली दो चार्टर उड़ानें की घोषणा हुई है। ये दोनों चार्टर उड़ानें 13 जून और 14 जून को रवाना होंगी और इन दोनों चार्टर उड़ानों के जरिये 180 यात्रियों को वापस स्वदेश लाया जाएगा।

गल्फ न्यूज के मुताबिक, इन उड़ानों को लेकर महाराष्ट्रियन बिजनेस फोरम के उपाध्यक्ष और व्यापारी राहुल तुलपुले ने कहा है कि इन उड़ानों को संभव बनाने के लिए भारत में भारतीय वाणिज्य दूतावास और विदेश मंत्रालय (एमईए) के साथ संपर्क किया। “कुछ हफ्ते पहले एक मराठी प्रवासी धनश्री पाटिल के फेसबुक वीडियो पोस्ट पर आया था, जिन्होंने कोविड -19 की स्थिति से प्रभावित यूएई में संकटग्रस्त महाराष्ट्रीयन लोगों का एक समूह बनाया था। वीडियो पर मैने तुरंत प्रतिक्रिया दी। मैंने तुरंत सहायता देने की पेशकश की।

UAE से महाराष्ट्र के लिए 2 चार्टर उड़ानें हुई तय, 180 फंसे हुए प्रवासी और कामगारों की होगी वापसी

उन्होंने ये भी कहा कि हम देख सकते हैं कि पिछले कुछ दिनों में, वंदे भारत मिशन ने दक्षिणी राज्य केरल के लिए कई उड़ान आयोजित की थीं। मैं कई महाराष्ट्रीयन प्रवासियों के बारे में पता किया, जो वापस अपने देश आना चाहते हैं। इसके बाद मैंने एक वीडियो के जरिए मदद के लिए यह अपील करने का फैसला किया।

वहीं तुलपुले, जो भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर काम किया है, उन्होंने यूएई में फंसे महाराष्ट्रीयन लोगों की लिस्ट दी। इन सब ने वापस आने के लिए वंदे भारत मिशन के अर्न्तगत पंजीकरण करा चुके थे।
वहीं मंजूरी मिलने के बाद, मुंबई और पुणे के लिए फ्लाई दुबई की दो फ्लाइट को प्रति व्यक्ति Dh1,150 की लागत के साथ किराए पर लिया गया है । उन्होंने कहा कि दुबई से महाराष्ट्र के लिए यह पहली चार्टर्ड निकासी उड़ानें हैं।

दूसरी तरफ तुलपुले ने जानकारी दी है कि यात्रियों को दुबई हवाई अड्डे पर COVID-19 परीक्षण से गुजरना होगा और लैंडिंग के दौरान 14-दिन अनिवार्य क्वारंटीन (सात दिनों के भुगतान वाले होटल के आवास और घर पर सात दिन) गुजारना होगा। इसके अलावा, उन्हें भारत सरकार के स्वास्थ्य देखभाल ऐप आरोग्य सेतु को अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने में यात्रियों की सहायता के लिए हवाई अड्डों पर खरीदने के लिए भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, कई अन्य प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा, जो भारत में उतरने के बाद यात्रियों को निर्देशित किया जाएगा।