Placeholder canvas

गोरखपुर के शख्स की दुबई में कोरोना से हुई मौ’त, 12 दिन से चल रहा था इलाज

New Delhi: कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर के कई देशों में हजारों हिन्दुस्तानी फंसे हुए है। हालांकि भारत सरकार ने अब दूसरे देशों में अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत की है। जिसके पहले चरण को सरकार ने सफलता पूर्वक पूरा किया है। वहीं सरकार ने इस मिशन के दूसरे चरण की शुरूआत करने वाली है। लेकिन विदेशों से आई कुछ खबर के बाद ऐसा लगता हैं कि सरकार ने ये कदम कुछ लोंगो के लिए लेट उठाया है। दरअसल हाल ही में uae के दुबई में रहने वाले 55 साल के भारतीय शख्स की दुबई में कोरोना की वजह से मौ’त हो गई है। बताया जा रहा हैं कि ये शख्स up के गोरखपुर शहर जटेपुर का रहने वाला है।

गोरखपुर के इस शख्स के मौ’त के बारे में उनकी फर्म कंपनी के बड़े ऑफिसर्स ने उनके परिवार वालों को जानकारी दी। ऑफिसर्स ने बताया कि दुबई में रहने वाले 55 वर्षीय कामगार जयप्रकाश शर्मा की मौत कोरोना वायरस की चपेट आने की वजह से हुई है। इसके साथ उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही उन्हें दुबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका 12 दिन लगातार इलाज हुआ, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे उनकी मौ’त हो गई है।

गोरखपुर के शख्स की दुबई में कोरोना से हुई मौ'त, 12 दिन से चल रहा था इलाज

लाइव हिन्दुस्तान के मुताबिक, कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के घर के हालत ठीक नहीं है। इसी वजह से वो 6 वर्ष पहले दुबई गए थे ताकि ज्यादा पैसे कमा कर अपने घर के हालत ठीक कर सके। दुबई में वो एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। इन दस सालों में के बीच में उनका 2-3 बार भारत आना भी हुआ था।

30 अप्रैल 2020 को अपने घर वापस आने वाले थे। लेकिन इसी बीच उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण हो गया। घर वालों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनकी किसी से बात नहीं हो पा रही थी। सिर्फ कंपनी के मैनेजर से ही बात करते हुए घर वाले उनकी तबियत की खबर ले पा रहे थे।बताया जा रहा है कि मृ’तक कामगार का एक बेटा और बेटी है। अभी दोनों ही पढ़ाई करते हैं। इन्हीं बच्चों की पढ़ाई लिखाई और शादी व्याह अच्छी तरह से हो जाए। इसी लिए वे दुबई गए थे, हालांकि अब परिजनों को मौ’त की खबर सुनने के बाद बुरा हाल है।