Placeholder canvas

क्रिसमस के पहले दुबई में सस्ता हुआ सोना,जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

Dubai Gold Rate: क्रिसमस के कुछ दिन पहले ही सोना खरीदारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दुबई में आज, 20 दिसंबर को सोने के दाम में भारी कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 20 दिसंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh247.00 (भारतीय रूपए 5593.25) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh228.75 (भारतीय रूपए 5179.98 प्रति ग्राम) पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh221.50 (भारतीय रूपए 5015.81) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh189.75 (भारतीय रूपए 4296.84) पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Gold Tips: सोना असली है या नकली, घर बैठे मिनटों में करें ऐसे पहचान: जानें क्या है सबसे आसान तरीका

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में आज सोने के दाम में 1 दिरहम तक की कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

आज, 20 दिसंबर 2023 को, भारत में सोने का रेट निम्नलिखित है:

24 कैरेट सोना (99.99% शुद्ध): ₹63,550 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना (91.67% शुद्ध): ₹58,050 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना (75% शुद्ध): ₹49,850 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना (58.5% शुद्ध): ₹41,550 प्रति 10 ग्राम

कैरेट

सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध सोना होता है, जबकि 14 कैरेट सोना केवल 58.5% शुद्ध होता है। भारत में, सोने के गहनों पर हॉलमार्क होना अनिवार्य है। हॉलमार्क में सोने की शुद्धता, धातु का प्रकार और आभूषण का निर्माणकर्ता का नाम होता है।

सोने की खरीदारी करते समय सावधानियां

सोने की खरीदारी करते समय, इन बातों का ध्यान रखें:

हमेशा किसी भरोसेमंद आभूषण विक्रेता से खरीदारी करें।
सोने के गहनों पर हॉलमार्क की जांच करें।
सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए किसी विश्वसनीय प्रयोगशाला से परीक्षण कराएं।