Placeholder canvas

कुवैत में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा दाम

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में आज, 16 मई को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Gold Rate In Kuwait)

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 16 मई को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 19.950 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4428.72) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 19.250 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4260.87) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 17.435 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3866.28) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.945 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3313.92) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन जहां 21 कैरेट गोल्ड की कीमत 17.518 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 17.435 कुवैती दिनार हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में रेट

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आधिकारिक वेबसाइट ibjarates के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 60990 रुपये पहुंच गए हैं।

इसके अलावा 916 शुद्धता वाला सोना आज 56091 रुपये का हो गया है। वहीं 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45926 पर आ गए हैं। इसके साथ ही 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 35822 रुपये में आ गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- दुबई घूमने के लिए ऐसे करें ई-वीजा अप्लाई, इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत, जानिए step to step प्रक्रिया