Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में रेट

Dubai Gold Rate: यूएई में बीते दिन की अपेक्षा आज, 16 मई को सोने के दाम में 1 दिरहम तक की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 16 मई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh243.25 (भारतीय रूपए 5445.84) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh225.25 (भारतीय रूपए 5042.86 प्रति ग्राम) पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh218.00 (भारतीय रूपए 4880.55) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh187.00 (भारतीय रूपए 4186.52) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में 1 दिरहम तक की कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 24 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh244.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh243.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Gold असली है या नकली, मिनटों में घर बैठे इन 7 तरीकों से करें पहचान, बेहद आसान है तरीका

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh243.25 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh241.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आधिकारिक वेबसाइट ibjarates के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 60990 रुपये पहुंच गए हैं।

इसके अलावा 916 शुद्धता वाला सोना आज 56091 रुपये का हो गया है। वहीं 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45926 पर आ गए हैं। इसके साथ ही 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 35822 रुपये में आ गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- Dubai की रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 भारतीय समेत 16 लोगों की हुई मौत.. 9 घायल

Leave a Comment