Placeholder canvas

Dubai Gold Rate: सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। आज यूएई में गोल्ड के दाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए यूएई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai Gold Rate: सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के अनुसार, दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 220.75 दिरहम ( 4463.81 रुपए) है। इसके अलावा अगर 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के रेट की बात किया जाए तो आज यूएई में इसका दाम 207.25 दिरहम (4190.83 रुपए) चल रहा है।

वहीं 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने का दाम 197.75 दिरहम (3998.73 रुपए) और 18 कैरेट सोने का दाम 169.50 दिरहम (3427.48 रुपए) चल रहा है।

Dubai Gold Rate: सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

जानकारी के लिए आपको बता दें, दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

जानिए आज क्या चल रहा भारत में सोने का भाव

Dubai Gold Rate: सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

वहीं अगर भारत में सोने के दाम की बात किया जाए तो अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर दाम बढ़ने की वजह से सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आज सोना 321 रुपये की तेजी के साथ 47898 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। यह इसका इस हफ्ते का उच्चतम स्तर है। सुबह के सत्र में इसने 47690 रुपये का न्यूनतम और 47990 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया। वहीं चांदी भी 1167 रुपये की तेजी के साथ 67557 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।