दुबई में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

आमतौर पर दुबई सोना (Dubai Gold Rate) खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आज के ताजा रेट जरूर जान लें।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 11 दिसंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh217.75 (भारतीय रूपए 4886.08) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh204.50 (भारतीय रूपए 4588.77) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh195.25 (भारतीय रूपए 4381.20) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh167.25 (भारतीय रूपए 3752.91) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में 3 दिन पहले 8 दिसंबर के मुकाबले आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जहां 8 दिसंबर को किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh203.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh204.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Tips: सोना असली है या नकली, घर बैठे ऐसे करें मिनटों में पहचान: जानें क्या है आसान तरीका

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh216.00 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh217.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Gold Rate)

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो पिछले कुछ दिनों के मुकाबले सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट वाले सोने का दाम 9 दिसंबर को अधिकतम 53,937 रहा। वहीं, पिछले सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 53,611 रुपये रही थीं। इस सप्ताह 22 कैरेट गोल्ड का रेट 53,721 रुपये रहा। सभी तरह के गोल्ड के रेट की गणना टैक्स के बिना की गई है।

24 कैरेट सोने (Gold) के नहीं बनते आभूषण

आपको दें कि 24 कैरेट सोना (Gold) सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोना (Gold) का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोना (Gold) के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

ये भी पढ़ें- सानिया मिर्जा से क्या तलाक लेने जा रहे हैं शोएब मलिक? पाकिस्तानी खिलाड़ी ने खुद दिया इसका जवाब

Leave a Comment