Placeholder canvas

कुवैत में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

Kuwait Gold Rate Today: कुवैत में आज,17 फरवरी को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

DUBAI GOLD RATE

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 17 फरवरी को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.550 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4605.36) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.700 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4394.33) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.900 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4195.72) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.450 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3587.46) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन जहां 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 17.750 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 17.700 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

सोना

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के रेट में लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज गोल्ड 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसी के साथ गोल्ड 49,582 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में 0.42 फीसदी के साथ 63,031 रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Rate) के लेवल पर ट्रेड कर रही है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।