Placeholder canvas

दुबई में आज सोने के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

दुबई में हर रोज की तरह आज भी सोना के नए रेट जारी किए हैं। अगर आज सोने के नए रेट्स पर नजर डाला जाए तो बीते कुछ समय के बाद आज सोने के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज उनके पास गोल्ड खरीदने का सबसे सुनहरा चांस है।

दुबई में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या चल रहा रेट

दुबई में आज सोने के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

दुबई में आज सोने के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आज, 8 सितंबर को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh217.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4360.03) दर्ज किया गया।

इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh204.50 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4094.73) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh195.25 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3909.51) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh167.25 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3348.87) पर आज चल रहा है।

बता दें कि बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 219.25 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4390.07) , 22 कैरेट सोने का दाम 206.00 प्रति ग्राम( भारतीय रूपए 4124.76) , 21 कैरेट सोने का दाम 196.50 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 3934.54) और 18 कैरेट सोने का दाम 168.50 ( भारतीय रूपए 3373.89) चल रहा था। आज इन दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

दुबई में आज सोने के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

बता दें, दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है। इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

जानिए आज क्या चल रहा भारत में सोने का भाव

वहीं दूसरी तरफ अगर भारत में सोने के ताजा भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज (08 सितंबर) की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरकर 47192 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो मंगलवार को 47399 रुपये प्रति 10 ग्राम था।