Placeholder canvas

Air India ने जारी किया नया अपडेट, भारत से दुबई की यात्रा करने वाले प्रवासी रखें ध्यान

एयर इंडिया ने एक अहम जानकारी दी है और ये जानकारी भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों को लेकर है। दरअसल, एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि भारत से दुबई जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। जिसका सभी यात्रियों को पालन करना होगा।

एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात में उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा दी गई सभी प्रकार के वीज़ा या प्रवेश अनुमति रखने वाले यात्री (अर्थात रोजगार वीज़ा, अल्प प्रवास/दीर्घ प्रवास वीज़ा, विज़िट वीज़ा, निवास वीज़ा नया जारी किया गया आदि) को दुबई की यात्रा करने की अनुमति है।

दुबई जाने वाले सभी यात्रियों को इन यात्रा आवश्यकताएँ को करना होगा पूरा :

  • वैलिड रेजिडेंट वीजा होल्डर्स को दुबई जाने के लिए कोफेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप अप्रूवल (ICA) द्वारा मंजूरी लेनी होगी या अरब अमीरात के अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों को https://smart।gdrfad।gov।ae/Smart_OTCServicesPortal/ReturnPermitService।aspx के माध्यम से यूएई में प्रवेश करने के लिए GDRFA द्वारा मंजूरी लेनी होगी।
  • इसके अलावा दुबई जाने वाले यात्रियों को प्रस्थान के निर्धारित समय से 48 घंटे के भीतर अधिकृत प्रयोगशालाओं से क्यूआर कोड वाली नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट पेश लेनी होगी।
  • इसी के साथ एक रैपिड पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करनी पड़ेगी, जो कि क्यूआर कोड प्रणाली के साथ, प्रस्थान के 6 घंटे से पहले प्रस्थान हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाता है। इसी के बाद किसी यात्री को दुबई जाने वाले विमान में बैठने को अनुमति दी जाएगी।

एयर इंडिया ने ये सभी जानकारी ट्वीट करके दी है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट करके कहा है कि #FlyAI : भारत से दुबई जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। अधिक जानकारी के लिए आप एयर इंडिया के अधिकारिक बेवसाइट पर भी वीजिट कर सकते हैं। वहीं इस ट्वीट में एयर इंडिया ने तस्वीर पोस्ट करके ये सभी जानकारी दी है।